{"_id":"6a5a3931a7028378af09afe9","slug":"fsgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4511438-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्हाट्स एप पर शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 23.08 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्हाट्स एप पर शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 23.08 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्स एप पर शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 23.08 लाख की साइबर ठगी
- साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने एक बुजुर्ग से व्हाट्स एप पर शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 23.08 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ तब पुलिस से शिकायत की गई। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-31 निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की है कि 25 जून 2025 को एक व्हाट्स एप नंबर से शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा मैसेज मिला। शुरुआत में आरोपियों ने कम राशि निवेश कर अच्छा लाभ दिखाया। इससे पीड़ित का भरोसा जीतने के बाद उन्हें अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। पीड़ित ने 26 जून 2025 से 25 अगस्त 2025 के बीच आरोपियों के बताए खातों में कुल 23 लाख 8 हजार रुपये जमा कर दिए। जब उन्होंने अपनी रकम और कथित मुनाफा वापस निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद उन्हें धमकी भरे मैसेज भी भेजे गए। अब साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सऐप चैट और लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम भेजी गई, उनका विवरण जुटाकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।