{"_id":"6a5bb5665a3897425609aa86","slug":"video-water-entered-homes-in-greater-noida-as-hindon-river-water-level-rose-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में हिंडन का जलस्तर बढ़ा: 200 मीटर अंदर कॉलोनियों में भरा पानी; डूबे घर कराए खाली-तैनात की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में हिंडन का जलस्तर बढ़ा: 200 मीटर अंदर कॉलोनियों में भरा पानी; डूबे घर कराए खाली-तैनात की टीमें
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 10:48 PM IST
Link Copied
हिंडन नदी का जल स्तर बढ़ाने से किनारे पर बने घरों में पानी घुस गया है। यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव के डूब क्षेत्र में हिंडन के किनारे से 200 मीटर अंदर तक कॉलोनियों में पानी भर गया है। काफी लोग सामान लेकर स्वयं बाहर आ गए हैं। वहीं प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। लोगों को घरों से निकालकर बाढ़ शरणालय में भेजा जा है। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि अभी जल स्तर और बढ़ने की उम्मीद है। डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की हैं। अगर जल स्तर और बढ़ता है तो लाखों घरों में पानी घुस जाएगा।
मानसून के कारण पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण नदययों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। गाजियाबाद बैराज से हिंडन नदी में भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को गाजियाबाद बैराज से हिंडन में 6812 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। जबकि 15 जुलाई को 4454 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। वहां खतरे का निशान 205.80 मीटर है। शनिवार को हिंडन का जल स्तर डाउनस्ट्रीम 200.60 मीटर है। जो 15 जुलाई को 199.70 मीटर था। हिंडन का जल स्तर इस समय दो मीटर से अधिक बढ़ गया है। इस कारण हिंडन के डूब क्षेत्र में किनारे पर बनी कॉलोनी में पानी घुसना शुरू हो गया है।
गाजियाबाद बॉर्डर पर स्थित यूसुफपुर चक शाबेहरी गांव से बाढ़ की शुरूआत हो चुकी है। वहां हिंडन के किनारे से 200 मीटर अंदर तक पानी पहुंच गया है। वहां हिंडन के किनारे पर ही कॉलोनियां बसी है। हजारों की संख्या में घर बने हैं। जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस कारण सैकड़ों घराें में पानी घुस गया है। जल स्तर बढ़ने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट को गया है।
अफसरों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने अपने आप घरों को खाली कर दिया है। वो अपने रिश्तेदार या आसपास रहने वाले लोगों के घरों में चले गए है। जबकि प्रशासन ने 20 से अधिक घरों को खाली कराया है। उनको नजदीक के शरणालयों में भेजा गया है। वहां उनके रहने व खाने की व्यवस्था की जा रही है। घरों को खाली करने के लिए लगातार मुनादी की जा रही है। टीमें लोगों को घरों से बाहर निकलने में जुटी है। ताकि किसी तरह की जनहानि होने से रोकी जा सके। लोगों से बाढ़ के पानी में नहीं जाने की अपील की है।
जल स्तर और बढ़ा तो लाखों लोग होंगे प्रभावित
हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में लाखों मकान बन चुके है। जहां लाखों रह रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जल स्तर बढ़ने की पूरी संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो फिर बड़ी संख्या में घरों में पानी भर जाएगा। पिछली बार की तरफ हैबतपुर, चोटपुर, बहलोलपुर, छिजारसी गांव के डूब क्षेत्र में बने हजारों मकान जलमग्न हो जाएगा। हालांकि अभी भी इन गांवों के डूब क्षेत्र में किनारे पर बने घरों में पानी पहुंच गया है। जल स्तर बढ़ने से हजारों घरों को खाली करना पड़ेगा। कुलेसरा की तरफ भी लोग प्रभावित होंगे।
हिंडन का जल स्तर बढ़ने से कुछ घरों में पानी भरा है। उनको खाली कराया जा रहा है। सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। लगातार जल स्तर पर नजर रखी जा रही है। शरणालयों में बाढ़ प्रभावितों को ठहराया गया है। मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है।- अजीत कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।