{"_id":"6a5b631feb70b1dab3057d32","slug":"video-dumper-collides-with-another-dumper-on-highway-in-shahjahanpur-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में हाईवे पर खड़े डंपर से टकराया दूसरा डंपर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में हाईवे पर खड़े डंपर से टकराया दूसरा डंपर, चालक घायल
Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:57 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में सामान उतारकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर लौट रहा एक डंपर शुक्रवार को देर रात शाहजहांपुर के कांट कस्बे में हाईवे के किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गया। इस हादसे में डंपर का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। डंपर की टक्कर इतनी तेज हुई कि उसका केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डंपर डिवाइडर को पार कर हाईवे की दूसरी लेन में जाकर किनारे बनी एक दुकान से टकराने से बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि रात होने के कारण हाईवे पर ज्यादा आवागमन नहीं हो रहा था। हादसे के बाद हाईवे के किनारे रोका गया डंपर लेकर उसका चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। सीओ शुभम वर्मा ने बताया हादसे से हाईवे पर यातायात में ज्यादा रुकावट नहीं पड़ी क्योंकि डंपर को तत्काल हटवाकर वाहनों आवागमन सामान्य करा दिया गया। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।