Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Amritsar Police destroyed narcotics seized in 100 cases; conducted a drive at Khanna Paper Mill.
{"_id":"6a5afefdabbfbdc72c0840d3","slug":"video-amritsar-police-destroyed-narcotics-seized-in-100-cases-conducted-a-drive-at-khanna-paper-mill-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस ने 100 मामलों में जब्त नशा किया नष्ट, खन्ना पेपर मिल में चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस ने 100 मामलों में जब्त नशा किया नष्ट, खन्ना पेपर मिल में चलाया अभियान
अमृतसर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट किया। खन्ना पेपर मिल में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 100 मामलों से संबंधित अलग-अलग प्रकार के नशे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों को न्यायालय के आदेशों और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।