{"_id":"6a5a729ad744b28d30072fdd","slug":"video-the-family-was-asleep-when-a-sudden-fire-reduced-their-household-belongings-to-ashes-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सो रहा था परिवार, अचानक लगी आग में गृहस्थी जलकर हो गई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहा था परिवार, अचानक लगी आग में गृहस्थी जलकर हो गई राख
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:51 PM IST
Link Copied
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के सिरविट ग्राम पंचायत के टिनहवा बस्ती में बृहस्पतिवार की रात अचानक लगी आग ने अफरातफरी मचा दी। घटना के वक्त पूरा परिवार सो रहा था। जब तक नींद खुली तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं। जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचा तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित राजनारायण ने बताया कि खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो रहा था। आधी रात के समय अचानक मड़हे में आग़ लग गई। उसकी आंच से नींद खुली तो शोर मचाते हुए सभी लोग बाहर भागकर आए। 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। अग्निशमन दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब जाकर पास-पड़ोस के लोगों ने राहत की सांस ली।राजनरायन के मुताबिक उनके दोनों बेटे अनिल व विनोद अलग-अलग आशियाना (मड़हेनुमा मकान) बनाकर रह रहे थे। उसमें रखा गेहूं, चावल, आभूषण, साइकिल, चारपाई, सिलिंडर, तार सहित गृहस्थी के सामान आग की भेंट चढ़ गए। तहसील प्रशासन की दी गई सूचना पर शुक्रवार की सुबह क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कहा कि एक-दो दिन में इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी जाएगी। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान के मुताबिक घटना की सूचना तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।