बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   City & states ›   Crocodile devours 12-year-old boy in Bahraich; onlookers record full video of the incident in the Saryu River.

बहराइच में 12 साल के बच्चे को खा गया मगरमच्छ, सरयू में हुए हादसे का लोगों ने बना लिया पूरा वीडियो

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डिजिटल Published by: Utkarsh Chaturvedi Updated Fri, 17 Jul 2026 05:56 PM IST
Crocodile devours 12-year-old boy in Bahraich; onlookers record full video of the incident in the Saryu River.

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में घाघरा (सरयू) नदी के किनारे एक 12 वर्षीय मासूम सुनील को मगरमच्छ ने जिंदा निगल लिया। इस खौफनाक मंजर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है और ग्रामीणों में भारी दहशत है।
पहले ही उठ चुका था माता-पिता का साया
इस हादसे ने एक ऐसे परिवार को उजाड़ दिया है जो पहले से ही दुखों का पहाड़ झेल रहा था। 12 वर्षीय सुनील सिंह पहले से ही अनाथ था। ग्रामीणों ने बताया कि सात वर्ष पहले उसकी मां और पांच वर्ष पहले उसके पिता का बीमारी के कारण निधन हो गया था। सुनील के सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद उसके चाचा विजय राज सिंह ही इन अनाथ बच्चों का एकमात्र सहारा थे। अब परिवार में सुनील की 14 वर्षीय बहन सुमन, 10 वर्षीय भाई संजय और 7 वर्षीय बहन सीमा ही बचे हैं। इस अत्यंत गरीब परिवार के पास अब आजीविका का कोई साधन नहीं बचा है, जिसके चलते ग्रामीण अब चंदा इकट्ठा कर बच्चों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

भतीजे की जिंदगी के लिए 7 मिनट तक लड़े चाचा विजय
सुनील के चाचा विजय राज सिंह ने रुआंसे गले से बताया कि गुरुवार को वे सुनील के साथ खेत में धान की रोपाई करने गए थे। शाम को काम खत्म करने के बाद सुनील हाथ-मुंह धोने के लिए नदी किनारे गया, तभी झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।
मैं अपने भतीजे की चीख सुनकर तुरंत नदी में कूद गया। मैंने सुनील का हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने लगा। करीब सात मिनट तक मैं मौत के उस जबड़े से अपने बच्चे को छुड़ाने के लिए लड़ता रहा, लेकिन मगरमच्छ की ताकत के आगे मैं हार गया। वह उसे गहरे पानी में खींच ले गया। - विजय राज सिंह, सुनील के चाचा

तीन बार पानी में पटका और निगल गया आधा शरीर
ग्रामीणों और चाचा ने ईंट-पत्थर फेंककर भी मगरमच्छ को डराने की कोशिश की, लेकिन उसने सुनील को नहीं छोड़ा। उसने बच्चे को पानी में दो-तीन बार पटका और देखते ही देखते आधे शरीर को निगल गया। देर रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने नदी से सुनील का शव बरामद किया, जिसका पेट और एक पैर मगरमच्छ पूरी तरह खा चुका था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इलाके में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
इस रूह कंपा देने वाली घटना के बाद तिंकुरी और आसपास के तटीय गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। किसान अब नदी के किनारे स्थित अपने खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।

नदी के किनारे से दूर रहने की अपील
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि सरयू नदी के किनारे बसे सभी गांवों में मुनादी (ढिंढोरा) पिटवाकर लोगों को नदी से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी जा रही है। इसके साथ ही नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने, अतिरिक्त गश्त बढ़ाने और आदमखोर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sirmaur News: 35 केवी बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान से ले जाने की मांग, हाउसिंग बोर्ड एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

17 Jul 2026

खेल सुविधाओं का ब्यौरा दर्ज करने में फरीदाबाद के 32 स्कूल पीछे

17 Jul 2026

MP: निवाड़ी में कंपनी के कथित दूषित पानी से मछलियों की मौत, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन; संकट में जामनी नदी

17 Jul 2026

श्रावस्ती में झमाझम बारिश से बुझी तराई की प्यास, लोगों को उमस से मिली राहत

17 Jul 2026

Solan: विवेकानंद शिक्षा कुंज में विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों ने मॉडलों से दिखाई नवाचार की झलक

17 Jul 2026
विज्ञापन

लखनऊ में कॉलेज के पास सड़क पर डंप कूड़ा, गड्ढों और दुर्गंध से राहगीर व छात्र परेशान

17 Jul 2026

लखनऊ में बीकेटी बीडीओ कार्यालय पर आधार केंद्र दो दिन से बंद, लोग परेशान

17 Jul 2026
विज्ञापन

Shamli: सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहुंचे शामली, देंगें विकास की सौगात, जनसभा में जुटा जनसैलाब

17 Jul 2026

जगराओं में मुख्यमंत्री के पुतले की निकाली 'शव यात्रा', सफाई सेवकों का फूटा गुस्सा

17 Jul 2026

पीएम के कार्यक्रम के लिए स्पेशल पिक एंड ड्राप सुविधा वाली सरकारी बसें चालू

प्रधानमंत्री के दाैरे के लिए ट्रैफिक डायवर्ट, लोगों को हुई परेशानी

नुक्कड़ नाटक और रैली के जरिए वर्षा जल संचयन का दिया संदेश, VIDEO

17 Jul 2026

MP: टीकमगढ़ दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अमृत भारत 2 योजना के कार्यों का करेंगे उद्घाटन

17 Jul 2026

Sirmaur News: डॉ. राजीव बिंदल बोले- मारकंडा नदी पर बने रिकॉर्ड 11 पुल, नाहन के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि

17 Jul 2026

खैर में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम बोले- गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले बना रहे सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट

17 Jul 2026

अलीगढ़ में निकली भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की रथयात्रा

17 Jul 2026

एसजीपीसी ने मनाई सरदार तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं पुण्यशताब्दी

17 Jul 2026

लुधियाना में किसान मजदूर मोर्चा के सदस्यों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

17 Jul 2026

लुधियाना के आर्यन गुप्ता बने नीट टाॅपर

17 Jul 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत अमृतसर में एंटी लार्वा अभियान

17 Jul 2026

कानपुर: ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की हत्या, तीन पर मुकदमा और दो हिरासत में

17 Jul 2026

HPSCB Alert: आज शाम 5 बजे से बंद रहेंगी ATM, UPI और नेट बैंकिंग सेवाएं, 22 जुलाई सुबह तक रहेगा असर

17 Jul 2026

कन्नौज में छात्र की दर्दनाक खुदकुशी, 2016 के हादसे में हाथ गंवाने वाले ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

17 Jul 2026

Solan News: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, ओवरस्पीडिंग और नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

17 Jul 2026

कालका में 48.88 लाख रुपये की लागत से नए 11 केवी फीडर का निर्माण शुरू

17 Jul 2026

Shimla: भट्ठाकुफर मंडी में डार्क बैरन गाला के बॉक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4611 रुपये में बिका

17 Jul 2026

Solan News: शहर में बंदरों की रहस्यमयी मौतों से हड़कंप, 20 की मौत; जहर देकर मारने की आशंका

17 Jul 2026

राजातालाब तहसील में तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल, न्यायालय का बहिष्कार कर पढ़ी हनुमान चालीसा; VIDEO

17 Jul 2026

लखनऊ में मुंशी पुलिया से आने पर पॉलिटेक्निक चौराहे के पास जाम की स्थिति

17 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed