{"_id":"6a59cde13ba6990752028b27","slug":"video-message-on-rainwater-harvesting-conveyed-through-street-plays-and-rallies-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक और रैली के जरिए वर्षा जल संचयन का दिया संदेश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक और रैली के जरिए वर्षा जल संचयन का दिया संदेश, VIDEO
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र स्थित पंडितपुर में विश्व ज्योति जनसंचार समिति के तत्वावधान में 'भू सेवा-जल सेवा अभियान' के अंतर्गत वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से लोगों को बारिश के पानी का संरक्षण करने तथा प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शर्मिला ने बच्चों को वर्षा जल संचयन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारिश के पानी को भविष्य के लिए सुरक्षित रखना या उसे जमीन के भीतर पहुंचाना ही जल संचयन है। उन्होंने छत का पानी टंकी में संग्रहित करने, रिचार्ज पिट, सोख्ता गड्ढा और तालाब बनाने जैसे उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग और स्वच्छता जैसे छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम में प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने 'हाय रे पानी' नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का प्रभावी संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रमोद पटेल, अजीत गौरव, शर्मिला और सुनिधि ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा लोगों से वर्षा जल संचयन को जन आंदोलन बनाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।