{"_id":"6a59c519825175e4260716da","slug":"video-lawyers-strike-hanuman-chalisa-recited-while-boycotting-court-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजातालाब तहसील में तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल, न्यायालय का बहिष्कार कर पढ़ी हनुमान चालीसा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजातालाब तहसील में तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल, न्यायालय का बहिष्कार कर पढ़ी हनुमान चालीसा; VIDEO
वाराणसी के तहसील राजातालाब में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायालय का बहिष्कार करते हुए सभी न्यायिक कार्यों से दूरी बनाई और तहसील परिसर में आकस्मिक बैठक के बाद धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और नियम-कानून की पुस्तकों के बजाय सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ किया।
अधिवक्ताओं का कहना था कि भगवान हनुमान विवेक और न्याय के प्रतीक हैं तथा उनके सामूहिक पाठ से सभी में सद्बुद्धि और विवेक का संचार हो। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसका सकारात्मक प्रभाव उप जिलाधिकारी पर भी पड़ेगा।
तहसील राजातालाब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि गत दिनों उप जिलाधिकारी राजातालाब ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अधिवक्ताओं के लिए असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार उप जिलाधिकारी पहले भी कई बार कर चुके हैं। इस बार अधिवक्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं और सम्मान की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा।
धरने को कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रामजी सिंह, सर्वजीत भारद्वाज, श्रीलाल यादव, प्रदीप कुमार सिंह और अजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की एकजुटता बनाए रखने और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।
धरना-प्रदर्शन में मनीष कुमार सिंह, निशा उपाध्याय, अंजू कुमारी, आशीष कुमार, आनंद पटेल, बाबर अली साबरी, रामचंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। आंदोलन के चलते तहसील में न्यायिक कार्य प्रभावित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।