{"_id":"6a59d163fe34139f2500bf33","slug":"video-nahan-35kv-power-line-opposition-yashwant-vihar-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: 35 केवी बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान से ले जाने की मांग, हाउसिंग बोर्ड एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: 35 केवी बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान से ले जाने की मांग, हाउसिंग बोर्ड एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:23 PM IST
Link Copied
हाउसिंग बोर्ड एसोसिएशन और यशवंत विहार कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी के बीच से प्रस्तावित 35 केवी बिजली लाइन निकालने का विरोध करते हुए बिजली बोर्ड के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि लाइन को किसी सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाए, ताकि लोगों के घरों और जान-माल को किसी प्रकार का खतरा न हो।
शुक्रवार को पार्षद नरेंद्र तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता (एसई) और अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रस्तावित 35 केवी लाइन ऐसे संकरे मार्ग से निकाली जा रही है, जिसके दोनों ओर मकान काफी नजदीक हैं। ऐसे में भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र से 11 केवी बिजली लाइन ले जाने का विरोध किया गया था। अब अधिक क्षमता वाली 35 केवी लाइन उसी मार्ग से प्रस्तावित होने पर स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
निवासियों ने कहा कि वे शहर के विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन विकास कार्यों के साथ सुरक्षा मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने बिजली बोर्ड से आग्रह किया कि लाइन के लिए ऐसा मार्ग चुना जाए, जिससे लोगों के घरों और परिवारों की सुरक्षा प्रभावित न हो।
इस अवसर पर विवेक कौशिक, लायक राम शास्त्री सहित कॉलोनी के कई निवासी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।