{"_id":"6a5a728bc33ca3f3ea08da95","slug":"video-six-year-old-son-crushed-to-death-by-a-trailer-in-front-of-his-mother-in-varanasi-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मां के सामने ट्रेलर से कुचलकर छह साल के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मां के सामने ट्रेलर से कुचलकर छह साल के बेटे की मौत
वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊचुंगी जीटी रोड पर निर्माण कार्य में लगे एक ट्रेलर की चपेट में आने से छह साल के धनराज विश्वकर्मा की मौत हो गई। हादसे के दौरान मां फुटपाथ पर बैठी हुई थी। उसके सामने ही हादसा हुआ। धनराज का परिवार भदऊचुंगी स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहता है। पिता गोलू विश्वकर्मा चाकू और कैंची की धार तेज कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गोलू को दो बेटे 10 साल का आकाश और छह साल का धनराज थे। शुक्रवार रात 8.15 बजे धनराज सड़क पार कर रहा था, तभी कज्जाकपुरा की ओर से काशी रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में लगा तेज रफ्तार ट्रेलर उसे कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।