{"_id":"6a5b62837bfc9a83320c69e9","slug":"video-metro-begins-removing-barricades-from-highway-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुरु का ताल-सिकंदरा स्टेशन के लिए बने पिलर, मेट्रो ने शुरू किया हाईवे से बैरिकेडिंग हटाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुरु का ताल-सिकंदरा स्टेशन के लिए बने पिलर, मेट्रो ने शुरू किया हाईवे से बैरिकेडिंग हटाना
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। इसके लिए पिलर बन गए हैं। अक्तूबर में स्टेशन बन जाएंगे और नवंबर में ट्रायल शुरू होंगे। दिसंबर में कॉरिडोर पूरा हो जाएगा। ताज का कार्य किया जा रहा है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 13 किमी है। इसमें 14 स्टेशन हैं। अंतिम तीन स्टेशन एलिवेटेड है। आईएसबीटी तक ट्रैक बन गया है। इसके बाद गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसका कार्य तेज कर दिया गया है। तीन महीने में ये तैयार हो जाएंगे। नवंबर में इसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे और दिसंबर में सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोग ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। वहीं, यूपीएमआरसी ने हाईवे से बैरिकेडिंग हटाना शुरू कर दी है। सुल्तानगंज पुलिया के फ्लाईओवर से लंगड़े की चौकी तक एक ओर से बैरिकेडिंग हटा दी है। यहां टूटी सड़क को बनाया जा रहा है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि एमजी रोड, माल रोड के बाद हाईवे से भी बैरिकेडिंग हटा रहे हैं। टूटी सड़क बनाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।