{"_id":"6a5b627cb885922d69046f70","slug":"video-tumor-removed-during-caesarean-section-at-sn-medical-college-mother-and-baby-safe-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में सिजेरियन के साथ निकाली रसौली, जच्चा-बच्चा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में सिजेरियन के साथ निकाली रसौली, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में सिजेरियन के साथ रसौली का ऑपरेशन किया है। एक साथ दोनों ऑपरेशन करना जटिल था। प्रसूता और नवजात ठीक हैं और इनको डिस्चार्ज कर दिया है। स्त्री रोग विभाग की डॉ. दिव्या यादव ने बताया कि अलीगढ़ की रहने वाली 27 साल की गर्भवती महिला मंतशा अली एसएन में भर्ती हुईं। ये 37 सप्ताह की गर्भवती थीं। इन्होंने बताया कि गर्भाशय में रसौली है। हाइपोथायरायडिज्म से भी पीड़ित हैं, इसमें थायरॉयड ग्रंथि पर्याप्त थायरॉयड हार्मोन नहीं बनाती। ऐसे में जांच करने पर गर्भाशय के निचले हिस्से में करीब 8 सेमी का आकार था। सिजेरियन के साथ रसौली का ऑपरेशन जोखिम भरा रहता है, इसमें रक्तश्राव अधिक होता है। सामान्यतः प्रसव के बाद ही रसौली निकाली जाती है। इसके लिए दोबारा ऑपरेशन करना पड़ता है। ऐसे में गर्भवती और इनके परिजन की रजामंदी के बाद सिजेरियन के साथ रसौली का भी ऑपरेशन किया। प्रसूता-नवजात ठीक हैं। दोनों को डिस्चार्ज कर दिया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह ने बताया कि एसएन में जटिल ऑपरेशन भी हो रहे हैं, यहां निशुल्क सुविधा है। ऑपरेशन में डॉ. उर्वशी, डॉ. सुमन गुप्ता, डॉ. नीलांक्षा, डॉ. प्रतिमा का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।