{"_id":"6a5b67ac7209f4635d0f87aa","slug":"video-llgaja-rayabral-saparanae-samathhana-thavasa-ma-nal-jalbharava-oura-paravara-rajasatara-ka-shakayata-pahaca-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"लालगंज (रायबरेली): संपूर्ण समाधान दिवस में नाली, जलभराव और परिवार रजिस्टर की शिकायतें पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज (रायबरेली): संपूर्ण समाधान दिवस में नाली, जलभराव और परिवार रजिस्टर की शिकायतें पहुंचीं
संपूर्ण समाधान दिवस में नाली, जलभराव और परिवार रजिस्टर की शिकायतें पहुंचीं
लालगंज (रायबरेली): तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
सराय बहेरिया खेड़ा गांव के रामबाबू ने बताया कि उनके घर के सामने बनी सरकारी नाली पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उसे बंद कर दिया है। इससे घर का गंदा पानी वापस भर रहा है।
उन्होंने कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने की बात कही। भोजपुर गांव के शिवप्रसाद ने बताया कि कस्बे की पुलिस चौकी से सरेनी रोड तक बने नाले की सात वर्षों से सफाई नहीं हुई है। बरसात में नाला जाम होने से पानी दुकानों और घरों में भर जाता है। उन्होंने नाले की सफाई कराने की मांग की।
गुरबक्शगंज क्षेत्र के महेश कुमार ने शिकायती पत्र देकर चिरौंजी मजरे चांदेमऊ गांव के दो लोगों पर कूटरचित तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया। उन्होंने संबंधित नाम हटाने की मांग की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार शिवम राठौर, एसडीओ शिवम वर्मा, एडीओ कोऑपरेटिव जितेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।