{"_id":"6a5b1a4ffd42f1f8de003c56","slug":"video-banda-elderly-man-dies-after-beaten-resolve-a-dispute-between-husband-and-wife-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग की मारपीट के बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग की मारपीट के बाद मौत
कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ासानी गांव में पति-पत्नी के विवाद को शांत कराने गए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मारपीट के बाद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात रामअवतार (75) अपने भतीजे और उसकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बाद में रामअवतार का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और देर रात उनकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।