Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
CM sounds the bugle against drugs at the Haryana Police Academy in Madhuban, Karnal; task force to be formed in Haryana.
{"_id":"6a5b62d17ea0bc24470a4b49","slug":"video-cm-sounds-the-bugle-against-drugs-at-the-haryana-police-academy-in-madhuban-karnal-task-force-to-be-formed-in-haryana-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में नशे के खिलाफ सीएम ने फूंका शंखनाद, हरियाणा में बनेगी टास्क फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में नशे के खिलाफ सीएम ने फूंका शंखनाद, हरियाणा में बनेगी टास्क फोर्स
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल।
हरियाणा में नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में प्रदेशभर के करीब 600 थाना प्रभारियों के साथ सीधा संवाद करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि नशा तस्करों और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ अब बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशा रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित की जाएगी और पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर व्यापक रणनीति बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के आसपास नियमित रूप से दौरा करें। विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी हालत में नशा या नशा बेचने वाले लोगों की पहुंच युवाओं तक न हो। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशीली दवाइयां खरीदने आता है तो उसका भी रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे नशे के नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता अभियान :
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार राहगिरी, मैराथन, साइकिलोथॉन और अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों में खाप पंचायतों, महिलाओं, संत समाज, सरपंचों, युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ना है। इसके अलावा प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्रों को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है, ताकि नशे की लत से जूझ रहे लोगों का उपचार और पुनर्वास प्रभावी ढंग से हो सके।
गैंगस्टरों पर सख्ती जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने विदेशों में बैठे कई गैंगस्टरों पर भी शिकंजा कसते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपराध और नशे से दूर रखने के लिए परिवारों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और यदि वे गलत दिशा में जाते दिखाई दें तो समय रहते उन्हें समझाना चाहिए।
5600 जवानों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा पुलिस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 5600 युवाओं की पुलिस भर्ती की शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षा (PMT) चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये जवान जल्द ही पुलिस बल का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे के दौरान भी करीब 6000 जवानों की भर्ती की गई थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार और भी पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी, ताकि कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
हर दस में से एक जवान हरियाणा का, यहां बनेगा खेलों का हब :
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हरियाणा को भी खेलों का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है, ताकि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश के हर दस जवानों में एक जवान हरियाणा का होता है। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा, खेल और समाज निर्माण में आगे आने का आह्वान किया।
विपक्ष पर साधा निशाना :
सोनम वांगचुक के धरने से जबरन उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी नागरिकों की बात सुनने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए जनता को भ्रमित करने के लिए झूठ फैलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।