{"_id":"6a5b626d74e79c16660d469f","slug":"video-approval-for-ayush-medical-college-in-agra-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में आयुष मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, पहले बनेगा अस्पताल ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में आयुष मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, पहले बनेगा अस्पताल ब्लॉक
आगरा में शासन ने आयुष मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये चार चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में अस्पताल ब्लॉक बनेगा। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को मिली है। इसका प्री-एस्टीमेट बनाया जा रहा है। इसके बाद डीपीआर बनेगी। मेडिकल काॅलेज में चार पैथी में पढ़ाई के साथ इलाज की भी सुविधा मिलेगी। मेडिकल काॅलेज में विद्यार्थियों के लिए 400 सीटें और मरीजों के लिए 400 बेड होंगे। रुनकता के अकबरा गांव में आयुष मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसके लिए प्रशासन ने 5.46 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी है। जरूरत पर जमीन और बढ़ा दी जाएगी। बीते दिनों इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया है। इसका प्री-एस्टीमेट बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी है। इसका चार चरणों में निर्माण होगा। पहले चरण में अस्पताल ब्लॉक बनेगा। इसका बजट करीब 75 करोड़ रुपये है। इसकी डीपीआर तय होने के बाद 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद अगले भवन के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरफराज आलम ने बताया कि शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने अनुमानित बजट बनाया है। इसके बाद डीपीआर के साथ नक्शा भी बनेगा। इसके बनने से पढ़ाई के साथ इलाज की बेहतर सुविधा हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।