{"_id":"6a5b625b95aa8822fa041a8a","slug":"video-bharaica-magaramacachha-ka-khafa-ka-bca-takara-pahaca-vana-sarakashhaka-natha-sa-thara-bnana-ka-tha-nasahata-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: मगरमच्छ के खौफ के बीच तिकुरी पहुंचीं वन संरक्षक, नदी से दूरी बनाने की दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: मगरमच्छ के खौफ के बीच तिकुरी पहुंचीं वन संरक्षक, नदी से दूरी बनाने की दी नसीहत
मगरमच्छ के खौफ के बीच तिकुरी पहुंचीं वन संरक्षक, नदी से दूरी बनाने की दी नसीहत
- बालक की मौत के बाद घटनास्थल का लिया जायजा, ग्रामीणों से कहा- नदी मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास, बरतें सतर्कता
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच: सरयू नदी में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। शनिवार को वन संरक्षक रेनू सिंह तिकुरी गांव पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को नदी किनारे विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि सरयू मगरमच्छों और अन्य जलीय जीवों का प्राकृतिक आवास है। ऐसे में अनावश्यक रूप से नदी में उतरने या उसके किनारे जाने से बचें।
वन संरक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि बरसात के मौसम में मगरमच्छ नदी के किनारों तक आ जाते हैं, इसलिए बच्चों को अकेले नदी के पास न जाने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में पहले भी मगरमच्छों के दिखाई देने और हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग की। इस पर वन संरक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने, मुनादी कराने और लोगों को अकेले नदी में न उतरने के लिए लगातार प्रेरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वन विभाग भी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देने का अभियान जारी रखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।