फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for the development of a vendor zone

Noida News: वेंडर जोन विकसित कराने की मांग

Sat, 18 Jul 2026 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demand for the development of a vendor zone
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह एवं उप महाप्रबंधक संदीप चंद्रा से मुलाकात की। उन्होंने शहर की विभिन्न समस्याओं को उठाया। अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तेजी से बढ़ती आबादी के अनुरूप नागरिक सुविधाओं के विस्तार की जरुरत है। उन्होंने सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को हटाकर सुनियोजित वेंडर जोन विकसित करने, हाईराइज सोसाइटियों का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने, हिंडन नदी में अपशिष्ट जल के प्रवाह पर रोक लगाने की मांग की। वहीं महासचिव आदित्य अवस्थी ने आम्रपाली गोल्फ होम्स के निवासियों की समस्याओं का भी उल्लेख करते हुए गंगा जलापूर्ति शुरू करने, खुले नाले को ढकने, नए यू-टर्न और बस स्टॉप के निर्माण की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed