बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kaithal News ›   An unidentified vehicle collided with a car carrying pilgrims returning from Nakodar, Punjab; a woman died, and three others were injured.

पंजाब के नकोदर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:56 PM IST
An unidentified vehicle collided with a car carrying pilgrims returning from Nakodar, Punjab; a woman died, and three others were injured.
हादसे से करीब आधा घंटा पहले 15 मिनट मलेरकोटला में सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर पी थी चाय डिवाइडर और सड़क किनारे लगे एंगल से टकराकर हुई कार क्षतिग्रस्त संवाद न्यूज, एजेंसी कैथल। गांव बरटा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर शुक्रवार को पंजाब के नकोदर दरबार से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को सामने से आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात गाड़ी गलत दिशा से हाईवे पर चढ़ रही थी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और सड़क किनारे लगे एंगल से जा टकराई, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 48 वर्षीय निशा गुप्ता की मौत हो गई, जबकि सजीव यादव, सरीता धीमान और रिकू धीमान घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने निशा गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। सरीता धीमान को सिर में चोटें आई हैं। जिसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा, जबकि रिकू धीमान के हाथ व माथे पर चोट लगी है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी मिल गई है। घायल संजीव यादव की नाक की हड्डी टूट गई है। जिससे उपचार के लिए पटियाला रेफर किया गया। --------सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कलायत के वार्ड नंबर-10 निवासी मोनिका रानी ने बताया कि 17 जुलाई की रात वह सजीव यादव, सरीता धीमान, निशा गुप्ता और रिकू धीमान के साथ आल्टो कार (एचआर-83-3105) में नकोदर दरबार से माथा टेककर वापस कलायत लौट रहे थे। कार सजीव यादव चला रहा था, जबकि मोनिका आगे की सीट पर बैठी थीं। सभी श्रद्धालु रास्ते में भजन-कीर्तन करते हुए और ताली बजाते हुए लौट रहे थे। रात करीब दो से सवा दो बजे बरटा रेस्ट हाउस के पास सामने से तेज रफ्तार में एक गाड़ी गलत दिशा से आती दिखाई दी। आरोप है कि चालक ने बिना हॉर्न दिए लापरवाही से उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे के दौरान रिंकू धीमान चलती कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया। -------- घायलों को अस्पताल पहुंचाया, महिला ने तोड़ा दम मोनिका रानी ने बताया कि दुर्घटना के बाद अज्ञात चालक कुछ दूरी पर वाहन रोककर मौके पर आया, लेकिन निशा गुप्ता की गंभीर हालत देखकर वाहन समेत फरार हो गया। अफरा-तफरी के कारण वह वाहन का नंबर या मॉडल नोट नहीं कर सकीं। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को निजी अस्पताल कैथल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने निशा गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। परिवार में पति के अलावा उसकी दो बेटियां व एक बेटा हैं। ---------- हर महीने नकोदर दरबार जाते थे श्रद्धालु शिकायतकर्ता के अनुसार वे हर महीने पंजाब के नकोदर दरबार में माथा टेकने जाते थे और पहले भी कई बार इस यात्रा पर जा चुके थे। शुक्रवार सुबह घर से निकले थे। वापसी के दौरान मलेरकोटला में टोल प्लाजा से पहले करीब 10 से 15 मिनट चाय पीने के लिए रुके और फिर कलायत के लिए रवाना हो गए। रास्ते में सभी श्रद्धालु भजन गाते और ताली बजाते हुए लौट रहे थे। करीब आधे घंटे बाद सामने से आई तेज रफ्तार गाड़ी से हादसा हो गया। वर्जन : फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस चौकी सगतपुरा के एएसआई सुरेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शी मोनिका रानी के बयान दर्ज किए। बयान और अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rajasthan: CM भजनलाल का देसी अंदाज़! महिलाओं के साथ खेत में किया काम

18 Jul 2026

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, अब अभिजीत दीपके ने की भूख हड़ताल की घोषणा; क्या बोले प्रदर्शनकारी

18 Jul 2026

जाैनपुर में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत; VIDEO

18 Jul 2026

Sawai Madhopur: गांव में पैंथरों का आतंक, वन विभाग को मिली सफलता, दो दिन में तीसरा पैंथर भी पिंजरे में कैद

18 Jul 2026

Video: रायबरेली में गुस्साए पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला

18 Jul 2026
विज्ञापन

Video: श्रावणी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा जागेश्वर धाम

18 Jul 2026

Video: बारिश में भीगते हुए निकले राहगीर, डेढ़ घंटे की वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

18 Jul 2026
विज्ञापन

Video: सर्वर ठप, सहकारी संघ में खाद वितरण ठप, किसान लौटे बैरंग

18 Jul 2026

Video: टिन्नू व मनीष की 39 घंटे की रिमांड शुरू, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

18 Jul 2026

Video: अयोध्या में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, राम मंदिर व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर उठाए सवाल

18 Jul 2026

बारिश से गोरखपुर की सड़कें बनीं तालाब, सड़कों पर लगा पानी

18 Jul 2026

नवरात्रि तक खोराबार आवासीय योजना के आवंटियों को मिलेगी फ्लैट की चाबी

18 Jul 2026

सिकंदरपुर के पास खेत में मिली सिर कटी लाश, हत्या की आशंका

18 Jul 2026

कानपुर: पीआरवी टीम पर पथराव और जानलेवा हमला, दो पक्षों में विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस

18 Jul 2026

स्टेडियम में हॉकी का रोमांच, कैंट और एमडी जैन इंटर कॉलेज ने जीते खिताब

18 Jul 2026

16 बालिका बास्केटबॉल खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 12 सदस्यीय टीम भी होगी जल्द घोषित

18 Jul 2026

VIDEO: महिला को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी; दोनों के पैर में लगी गोली

18 Jul 2026

राधा कृष्ण मंदिर के 41 वें स्थापना दिवस

18 Jul 2026

ट्रायल देती बालिका वर्ग के खिलाड़ी।

18 Jul 2026

लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई।

18 Jul 2026

दफन के आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया शव,

18 Jul 2026

जल भराव के बाद स्थिति बिगड़ी

18 Jul 2026

26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित

18 Jul 2026

बारिश में बढ़े चर्म रोग के मरीज

18 Jul 2026

सिक्स लेन ओवर ब्रिज का 22 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

18 Jul 2026

Tikamgarh: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ओबीसी महासभा ने किया विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

18 Jul 2026

अमृतसर में एक किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

18 Jul 2026

अमृतसर पुलिस ने 100 मामलों में जब्त नशा किया नष्ट, खन्ना पेपर मिल में चलाया अभियान

18 Jul 2026

Durg Murder: दुर्ग में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

18 Jul 2026

Bhopal: डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध बूचड़खाना, पुलिस ने किया खुलासा; बेटे-दामाद व मुख्य आरोपी गिरफ्तार

18 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed