{"_id":"6a5b64625daddd99f308b918","slug":"video-from-a-small-home-to-a-big-dream-aruns-neet-success-story-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छोटे मकान में रहकर हासिल किया बड़ा मुकाम, नीट में सफलता का परचम लहराने वाले अरुण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छोटे मकान में रहकर हासिल किया बड़ा मुकाम, नीट में सफलता का परचम लहराने वाले अरुण की कहानी
नीट में ऑल इंडिया 2077 रैंक प्राप्त करने वाले अरुण चौहान को पहले ही प्रयास में सफलता मिली। इसी साल बलूनी पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। एत्मादपुर तहसील के उस्मानपुर निवासी अरुण के पिता किसान और मां एएनएम हैं। एक कमरे के घर में पांच सदस्य रहते हैं। मां निर्मला देवी ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए रुपये उधार मांगने से लेकर अपने गहने तक बेचने की नौबत आ गई लेकिन उन्होंने और बेटे ने हिम्मत नहीं हारी। अरुण बताते हैं कि जब नीट की पुनर्परीक्षा की घोषणा हुई तो थोड़ा डर भी लगा। ऐसे में बड़े भाई-बहन ने उसका हौसला टूटने नहीं दिया। पिता प्रमोद कुमार कहते हैं कि अंत में कोचिंग की फीस भरने के लिए भी रुपये नहीं बचे तो कोचिंग संचालक ने भी बेटे की मेहनत और लगन को देखकर उनसे बची हुई फीस नहीं ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।