फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Student Union welcomed the newly appointed teachers

Tehri News: छात्र संघ ने नव नियुक्त शिक्षकों को स्वागत किया

Fri, 17 Jul 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 17 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
The Student Union welcomed the newly appointed teachers
थत्यूड़(टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ के छात्र संघ अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार मौर्य सहित नव नियुक्त 8 शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। छात्रसंघ ने महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) की कक्षाएं संचालित किए जाने की मांग भी रखी। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से दूरभाष पर वार्ता कर महाविद्यालय में पीजी कक्षाएं शुरू कराने का आग्रह किया। मंत्री डॉ. रावत ने छात्रों को आश्वासन दिया कि महाविद्यालय में जल्द पीजी की कक्षाएं का संचालन शुरू कराया जाएगा। प्राचार्य डॉ. मौर्य ने बताया कि पीजी कक्षाओं के संचालन के लिए उच्च शिक्षा विभाग को कई बार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। विभागीय स्तर पर भी लगातार पत्राचार किया जा रहा है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत,दीपेंद्र रावत, विनोद राणा, प्रदीप भंडारी, शुभम सजवाण, सूरज रावत, महासचिव अभिषेक पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed