फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Parents protest teacher's transfer

Tehri News: अभिभावकों ने शिक्षक के समायोजन का विरोध किया

Fri, 17 Jul 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 17 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Parents protest teacher's transfer
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लाॅक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोरदी के शिक्षक का जौनपुर ब्लाॅक में समायोजन किए जाने का अभिभावकों ने विरोध किया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक के समायोजन को निरस्त किए जाने की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान कोरदी के अभिषेक नेगी और विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष विजेंद्र राणा के नेतृत्व में अभिभावक का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोरदी में वर्तमान समय में 110 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में अभी और छात्रों के नामांकन कराने की संभावना है। विद्यालय में पांच शिक्षक कार्यरत हैं लेकिन एक शिक्षक का समायोजन जौनपुर किए जाने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 120 छात्र संख्या वाले विद्यालयों में पांच शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य है। शिक्षक दिनेश को कार्यमुक्त किए जाने से विद्यालय में शिक्षकों की संख्या घट जाएगी जिससे छात्रों के पठन-पाठन पर बुरा असर पड़ने के साथ शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन होगा। उन्होंने डीएम से छात्रों के हित में शिक्षक दिनेश को प्राथमिक विद्यालय कोरदी में यथावत रखने की गुहार लगाई है। अभिभावकों के विरोध के बाद शिक्षक को कार्य मुक्त किया जाता है,तो अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह, पूर्व प्रधान नक्शा सिंह नेगी, बंगाली सिंह, कोमल सिंह, सुखदेव सिंह, नगटा सिंह, भगवान सिंह, मुन्नी देवी, विनीता देवी, रीना देवी, बिक्रा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed