फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Teachers demand exemption from the TET exam

Tehri News: शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा से मुक्त रखने की मांग उठाई

Fri, 17 Jul 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 17 Jul 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Teachers demand exemption from the TET exam
नई टिहरी। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से उन्हें मुक्त रखने और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन भेजकर मांगों के निराकरण की गुहार लगाई।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में विभिन्न ब्लाॅकों से आए शिक्षकों ने डीईओ बेसिक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष नेगी ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने सरकार से आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहने के साथ टीईटी परीक्षा से मुक्त रखने हेतु अधिनियम में संशोधन की मांग उठाई। कहा कि सरकार को शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में नई पेंशन योजना को वापस लेकर उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन को सुरक्षित करने हेतु पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना चाहिए। शिक्षक और कर्मचारी संगठन लंबे समय से दोनों मांगों को लेकर मुखर है, लेेकिन सरकार मांगों को अनसुना करने में लगी है। जिससे शिक्षक और कर्मचारियों में आक्रोश है। कहा कि जल्द मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो शिक्षक और कर्मचारी एक मंच पर आकर आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर संगठन मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार, अजय चमोली, प्रीतम बर्थवाल, धमेंद्र रावत, महावीर रावत, विनोद नेगी, टीटी राणा, जगदंबा कंडारी, राकेश उनियाल, आनंद सिंह कैंतुरा, तेजपाल नेगी, उत्तम तोपवाल, मेघ सिंह चौहान, राकेश चौहान, मीरा पंवार, सुषमा पुंडीर, आरती रमोला, मेहराजबानू, कुसुम, मनोरमा, सुनीला, सरोजनी, अर्चना व्यास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed