फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   ICAI Campus Placement 2026: 78 Companies to Hire 5,339 CAs Across 29 Cities, Schedule Announced

ICAI Campus Placement: आईसीएआई की प्लेसमेंट ड्राइव, किन शहरों में होगा आयोजन? 78 कंपनियां देंगी 5339 नौकरियां

Mon, 27 Jul 2026 06:15 PM IST
Akash Kumar आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Akash Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 06:15 PM IST
सार

ICAI Campus Placement 2026: आईसीएआई ने मई 2026 में सीए फाइनल पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम घोषित किया है। देश के 29 शहरों में 78 कंपनियां 5,339 पदों पर भर्ती करेंगी। दिल्ली से लेकर रांची तक इंटरव्यू होंगे और हजारों नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को नौकरी का मौका मिलेगा।
 

विज्ञापन
ICAI Campus Placement 2026: 78 Companies to Hire 5,339 CAs Across 29 Cities, Schedule Announced
ICAI Campus Placement 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

ICAI Campus Placement 2026: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) ने मई 2026 में सीए फाइनल परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार प्लेसमेंट अभियान पहले से अधिक व्यापक होगा। देशभर के 29 शहरों में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जहां 78 प्रमुख कंपनियां मिलकर 5,339 पदों पर भर्ती करेंगी।

विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे बड़े कारोबारी शहर इस अभियान के प्रमुख केंद्र होंगे। संस्थान का कहना है कि इस पहल से नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को देश की अग्रणी कंपनियों में करियर शुरू करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

6,399 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

मई 2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में 7,931 उम्मीदवार सफल हुए थे। इनमें से 6,399 नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

यह भर्ती अभियान वित्त, कराधान, ऑडिट, कंसल्टिंग, बैंकिंग, जोखिम प्रबंधन, विनिर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।

कब और कहां होंगे कैंपस इंटरव्यू?

आईसीएआई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्लेसमेंट अभियान कई चरणों में आयोजित होगा।

 
शहर तिथि
दिल्ली 3 से 7 अगस्त 2026
मुंबई और पुणे 4 से 8 अगस्त 2026
कोलकाता 5 से 10 अगस्त 2026
अहमदाबाद, बेंगलुरु और चेन्नई 10 से 14 अगस्त 2026
हैदराबाद और जयपुर 11 से 17 अगस्त 2026
नोएडा और ठाणे 21-22 सितंबर 2026
भुवनेश्वर, कोयंबटूर, एर्नाकुलम, विशाखापत्तनम और इंदौर 23-24 सितंबर 2026
भोपाल, चंडीगढ़, दुर्गापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, रतलाम और वडोदरा 25 सितंबर 2026

 

विज्ञापन

बड़े शहरों के साथ उभरते शहरों में भी मिलेगा मौका

इस बार केवल महानगरों तक ही प्लेसमेंट सीमित नहीं रहेगा। रांची, रायपुर, राजकोट, रतलाम और वडोदरा जैसे उभरते शहरों में भी कंपनियां नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का चयन करेंगी। इससे अधिक संख्या में उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र के पास ही रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

भर्ती प्रक्रिया को बनाया गया और आधुनिक

आईसीएआई के अध्यक्ष सीए प्रसन्न कुमार डी ने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए कई नई पहल की गई हैं। इनमें तकनीक आधारित भर्ती प्रणाली, नियोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय, अभ्यर्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, साइकोमेट्रिक और एप्टीट्यूड टेस्ट, करियर काउंसलिंग तथा उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रम शामिल हैं। उनका कहना है कि इन प्रयासों से कंपनियों को योग्य पेशेवर मिलेंगे और नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बेहतर करियर विकल्प प्राप्त होंगे।

पिछले प्लेसमेंट में मिला था 27.50 लाख रुपये तक का पैकेज

संस्थान के अनुसार, अप्रैल-मई 2026 में आयोजित 63वें कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम के दौरान 2,570 से अधिक उम्मीदवारों का चयन हुआ था। उस समय सबसे बड़ा घरेलू वार्षिक पैकेज 27.50 लाख रुपये रहा था, जबकि चयनित अभ्यर्थियों का औसत वार्षिक सीटीसी 13 लाख रुपये दर्ज किया गया था। ऐसे में इस बार भी हजारों नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आकर्षक वेतन के साथ प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed