फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NCTE: BEd-MEd और PhD की डिग्री है? एनसीटीई में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

Mon, 27 Jul 2026 01:36 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 01:36 PM IST
सार

NCTE Recruitment 2026: राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने सीनियर एकेडमिक कंसल्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्ति 6 महीने के अनुबंध पर होगी। पात्र उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
NCTE Recruitment 2026: Walk-in Interview on July 30 for Senior Academic Consultant Post, Check Eligibility
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

NCTE Recruitment 2026: राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने सीनियर एकेडमिक कंसल्टेंट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति नेशनल प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स फॉर टीचर्स (NPST) परियोजना के तहत संविदा के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

NCTE Recruitment 2026: Walk-in Interview on July 30 for Senior Academic Consultant Post, Check Eligibility
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

कितनी वैकेंसी हैं?

एनसीटीई की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत सीनियर एकेडमिक कंसल्टेंट के एक पद को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति शुरुआत में 6 महीने के लिए की जाएगी। संस्थान की आवश्यकता और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध की अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

NCTE Recruitment 2026: Walk-in Interview on July 30 for Senior Academic Consultant Post, Check Eligibility
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु विज्ञापन जारी होने की तिथि तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है:

  • मास्टर डिग्री
  • बी.एड., एम.एड. या एम.ए. (एजुकेशन)
  • एम.फिल., पीएचडी, डी.लिट. या NET/SLET
विज्ञापन
विज्ञापन
NCTE Recruitment 2026: Walk-in Interview on July 30 for Senior Academic Consultant Post, Check Eligibility
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अनुभव भी अनिवार्य

उम्मीदवार के पास कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव शोध, प्रशिक्षण, शैक्षिक तकनीक, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT), ई-कंटेंट विकास या इससे जुड़े क्षेत्रों में अकादमिक विशेषज्ञ के रूप में होना चाहिए। अनुभव निम्न संस्थानों में कार्य करने का होना चाहिए:

  • केंद्र या राज्य सरकार
  • सार्वजनिक उपक्रम (PSU)
  • वैधानिक निकाय
  • विश्वविद्यालय
  • अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान
विज्ञापन
NCTE Recruitment 2026: Walk-in Interview on July 30 for Senior Academic Consultant Post, Check Eligibility
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इन योग्यताओं को मिलेगी प्राथमिकता

एनसीटीई ने कुछ वांछनीय योग्यताओं का भी उल्लेख किया है। इनमें शामिल हैं:

  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छा संवाद कौशल
  • शिक्षा नीति तैयार करने और लागू करने की समझ
  • शोध, रिपोर्ट लेखन और डेटा विश्लेषण का अनुभव
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव
  • कंप्यूटर और डिजिटल संचार उपकरणों का अच्छा ज्ञान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed