सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Noida International Airport Recruitment 2026; Apply for 2442 posts of Ground Staff, Cargo Exe and Loader

NIA Jewar Vacancy: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी का मौका; 2,442 पदों पर आवेदन शुरू, इतनी मिलेगी सैलरी

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 08 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

NIA Jewar Recruitment 2026: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर की भर्ती निकली है। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है।
 

Noida International Airport Recruitment 2026; Apply for 2442 posts of Ground Staff, Cargo Exe and Loader
नोएडा एयरपोर्ट, जेवर एयरपोर्ट, Noida Airport - फोटो : X@NIAirport
विज्ञापन

विस्तार

Noida International Airport Recruitment 2026: नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर के विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2442 रिक्तियों को भरा जाना है। 10वीं और 12वीं युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का यह एक बेहतरीन मौका है।

Trending Videos

पदवार रिक्ति विवरण, शैक्षणिक योग्यता और सैलरी

इस भर्ती के अभियान के तहत 2442 रिक्तियां भरी जानी हैं। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ: कुल 1257 पद 

  • इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अपेक्षित वेतन 25,000 से 35,000 रुपये के बीच है।


कार्गो एग्जीक्यूटिव: कुल 639 पद

  • इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • वेतनमान 25,000 से 35,000 रुपये है।


एयरपोर्ट लोडर (केवल पुरुष): कुल 546 पद

  • इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा 20 से 40 वर्ष के बीच है।
  • वेतन 15,000 से 25,000 रुपये प्रति माह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया और परीक्षा प्रारूप

चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य जागरूकता, एप्टीट्यूड और रीजनिंग, अंग्रेजी (लोडर पद को छोड़कर) और विमानन ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। लोडर पद के लिए केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।


विस्तृत नोटिस का पीडीएफ देखें...

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है। पदवार आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जोकि इस प्रकार है:

  • ग्राउंड स्टाफ: 350 रुपये
  • कार्गो एग्जीक्यूटिव: 300 रुपये
  • लोडर: 250 रुपये


संस्थान ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के लिए किसी भी विमानन प्रमाणपत्र या डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। साथ ही, जनता को सावधान किया गया है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या एजेंसी के झांसे में न आएं, क्योंकि NIAS ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए अधिकृत नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed