सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   RBI Young Professional Recruitment 2026: Rs. 1.5 Lakh Monthly Stipend, Apply for 12 Vacancies by July 6

RBI Young Professional: आरबीआई ने निकाली 1.5 लाख रुपये सैलरी वाली नौकरी, इंजीनियरिंग वालों के लिए भी मौका

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

RBI Young Professional Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यंग प्रोफेशनल (YP) के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्मीदवारों को 1.50 लाख रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया ईमेल के जरिए 6 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे उपलब्ध है।
 

RBI Young Professional Recruitment 2026: Rs. 1.5 Lakh Monthly Stipend, Apply for 12 Vacancies by July 6
RBI Young Professional Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

RBI Young Professional Recruitment 2026: अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट फाइनेंस, डाटा एनालिटिक्स या इकोनॉमिक रिसर्च जैसे क्षेत्रों में पोस्टग्रेजुएट हैं, तो आपके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में काम करने का शानदार अवसर है। आरबीआई ने विज्ञापन संख्या RBI/TMD1/YP/06/2026-27/01 के तहत यंग प्रोफेशनल (YP) के 12 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है।



यह भर्ती नियमित सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी। हालांकि चयनित उम्मीदवारों को आरबीआई में नीति निर्माण, वित्तीय नियमन और उभरती तकनीकों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

1.50 लाख रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक स्टाइपेंड है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,50,000 रुपये का निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि इस राशि पर लागू कर की कटौती की जाएगी। आरबीआई के अनुसार, प्रारंभिक अनुबंध अवधि 3 वर्ष की होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

 

किन पदों पर होनी है भर्ती?

 

पोस्ट कोड क्षेत्र/पद रिक्तियां
YP0626DOS01 Cyber Security and Information Technology Risk 1
YP0626DOS02 Policy Analytics (DoS) 1
YP0626DOR01 Climate Change Risk and Sustainable Finance 1
YP0626DOR02 Credit Risk Analytics & Regulatory Policy 1
YP0626DPS01 Payment Ecosystem 1
YP0626DPS02 Policy and Research in Domestic & Cross-Border Payment Systems 1
YP0626DEP01 Policy and Research (DEPR) 1
YP0626FIN01 Artificial Intelligence 1
YP0626FIN02 Quantum Technology 1
YP0626FMO01 Data Analysis 1
YP0626FMR01 Financial Markets 1
YP0626CEP01 Data Analytics and Policy Research 1
कुल - 12

किन-किन क्षेत्रों में हैं अवसर?

आरबीआई ने कुल 12 अलग-अलग क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें साइबर सिक्योरिटी, पॉलिसी एनालिटिक्स, क्लाइमेट चेंज रिस्क एंड सस्टेनेबल फाइनेंस, क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स, पेमेंट सिस्टम्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल मार्केट्स, डाटा एनालिटिक्स और पॉलिसी रिसर्च जैसे क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक पद के लिए एक-एक रिक्ति है।

 

विवरण जानकारी
संगठन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
विज्ञापन संख्या RBI/TMD1/YP/06/2026-27/01
पद का नाम यंग प्रोफेशनल (YP)
कुल रिक्तियां 12
भर्ती का प्रकार संविदा (Contract Basis)
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष (6 जुलाई 2026 तक)
मासिक स्टाइपेंड 1,50,000 रुपये
प्रारंभिक कार्यकाल 3 वर्ष
अधिकतम कार्यकाल 5 वर्ष तक
कार्यस्थल मुंबई
आवेदन का माध्यम ईमेल
आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026
संभावित जॉइनिंग अगस्त-अक्तूबर 2026

 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। आयु 6 जुलाई 2026 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट, एमटेक, पीएचडी, डाटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स या अन्य संबंधित क्षेत्रों की डिग्री मांगी गई है।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और अनुभव संबंधी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

मुंबई में होगी पोस्टिंग

सभी चयनित यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति आरबीआई के केंद्रीय कार्यालय मुंबई में की जाएगी। उन्हें विभिन्न विभागों में नीति विश्लेषण, शोध, डाटा एनालिटिक्स, तकनीकी अध्ययन और नियामकीय ढांचे से जुड़े कार्य सौंपे जाएंगे।

नियमित नौकरी नहीं होगी

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधारित होगी। इस पद पर चयनित उम्मीदवार भविष्य में आरबीआई में स्थायी या नियमित नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा आरबीआई और यंग प्रोफेशनल के बीच सामान्य कर्मचारी-नियोक्ता संबंध भी लागू नहीं होगा।

छुट्टी और अनुबंध समाप्ति के नियम

यंग प्रोफेशनल्स को प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 15 दिन का अवकाश मिलेगा। निर्धारित सीमा से अधिक छुट्टी लेने पर स्टाइपेंड में कटौती की जाएगी। अनुबंध समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों को 3 महीने का नोटिस देना होगा। हालांकि शुरुआती 6 महीनों के दौरान बिना नोटिस के भी अनुबंध समाप्त किया जा सकता है।

Engagement of Young Professionals in RBI Notification PDF

आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई

इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ईमेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पीडीएफ फॉर्मेट में भेजना होगा।

यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग ईमेल भेजना होगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करना होगा। इसके साथ भरा हुआ आवेदन पत्र, सीवी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्टेटमेंट ऑफ इंटरेस्ट, लेखन नमूना और रेफरेंस लेटर पीडीएफ फॉर्मेट में संलग्न करना होगा।

ईमेल का विषय (Subject Line) निर्धारित प्रारूप में लिखना अनिवार्य है। आवेदन निर्धारित ईमेल आईडी पर अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed