सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Apple Buying Tips Apple Real Vs Chemical Identification How To Check Wax Apple At Home

Apple Buying Tips: सेब खरीदते समय न करें ये गलती! जानें असली-नकली की पहचान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 01 May 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Apple Real Vs Chemical Identification: कैसे पहचानें कि सेब देसी है या केमिकल वाला? सेब की चमक, चिकनापन, गर्म पानी टेस्ट और स्वाद से पहचान की जा सकती है। बहुत ज्यादा चमकदार और चिकना सेब अक्सर वैक्स कोटिंग वाला होता है।
 

Apple Buying Tips Apple Real Vs Chemical Identification How To Check Wax Apple At Home
सेब असली है या नकली कैसे करें पहचान - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Asli Or Nakli Apple Ki Pehchan: आजकल बाजार में मिलने वाले फल देखने में जितने चमकदार और आकर्षक होते हैं, उतने ही ज्यादा सवाल उनके सुरक्षित होने पर उठते हैं। खासकर सेब, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आज सेब केमिकल और वैक्स कोटिंग के कारण चर्चा में है। रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ.. वाली कहावत तभी सही साबित होती है जब सेब शुद्ध और प्राकृतिक हो।

Trending Videos


कई बार हम बिना सोचे-समझे बाजार से चमचमाते लाल सेब खरीद लेते हैं, लेकिन उनमें कृत्रिम वैक्स, केमिकल पॉलिश या प्रिजर्वेटिव्स हो सकते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, देसी या प्राकृतिक सेब दिखने में थोड़ा फीका हो सकता है, लेकिन ज्यादा सुरक्षित और पौष्टिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि जो सेब आप खरीद रहे हैं वह देसी है या केमिकल से तैयार किया गया है, तो कुछ आसान और कारगर टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप सही सेब की पहचान कर सकते हैं।

सेब की पहचान कैसे करें?

  • चमक से करें पहचान

बहुत ज्यादा चमकदार सेब अक्सर वैक्स कोटिंग वाले होते हैं। नेचुरल सेब हल्के मैट यानी फीके होते हैं। देसी सेब ज्यादा चमकीले नहीं होते हैं।

 

  • हाथ से रगड़कर देखें

सेब को हाथ से रगड़ने पर अगर उस पर चिकनापन महसूस हो या सफेद परत निकले, तो यह वैक्स की निशानी हो सकती है।
 

  • गर्म पानी टेस्ट

सेब को हल्के गर्म पानी में डालें। अगर ऊपर सफेद परत तैरने लगे, तो समझिए उस पर वैक्स या केमिकल लगा है।
 

  • स्वाद और खुशबू से पहचान

देसी सेब का स्वाद थोड़ा मीठा और खुशबूदार होता है। केमिकल वाले सेब में अक्सर खुशबू कम होती है।
 

  • काटकर अंदर से जांच करें

अगर सेब अंदर से बहुत ज्यादा चमकदार या असामान्य लगे, तो सावधान रहें। प्राकृतिक सेब का रंग सामान्य और थोड़ा हल्का होता है।


सेब खाने से पहले क्या करें?
 

  • सेब को अच्छे से धोएं।
  • नमक या बेकिंग सोडा वाले पानी में साफ करें।
  • छिलका हटाकर भी खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed