सब्सक्राइब करें

Sunscreen Health Effects: धूप से बचाती है सनस्क्रीन, क्या इसे लगाने से कम हो जाता है विटामिन-डी बनना?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 01 May 2026 03:30 PM IST
सार

सनस्क्रीन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है, ऐसे में चिंता पैदा होती है कि कहीं यह प्रक्रिया विटामिन डी के निर्माण को बाधित तो नहीं कर रही? कहीं सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल हड्डियों को कमजोर न कर दे?

विज्ञापन
Sunscreen and risk of arthritis bone problem reducing Vitamin D synthesis know disadvantages of sunscreen
सनस्क्रीन लगाने से क्या होता है? - फोटो : Amarujala.com/AI

देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तापमान 40 से पार देखा जा रहा है। गर्मियों का ये मौसम हीटस्ट्रोक से लेकर कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है। गर्मियां आते ही तेज धूप, टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है जिससे बचने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं।



विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणों से त्वचा को बचाता है और स्किन कैंसर तक के खतरे को कम कर सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने से शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है?

असल में सूर्य की रोशनी को विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। सनस्क्रीन चूंकि त्वचा को धूप से बचाने के लिए सुरक्षात्मक लेयर बना देती है तो क्या ऐसे में ये क्रीम जाने-अनजाने विटामिन-डी की कमी का खतरा बढ़ा सकती है?

Trending Videos
Sunscreen and risk of arthritis bone problem reducing Vitamin D synthesis know disadvantages of sunscreen
शरीर के लिए जरूरी है विटामिन-डी - फोटो : Adobe Stock

विटामिन-डी अच्छी सेहत के लिए जरूरी

यहां गौरतलब है कि विटामिन-डी शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने, कैल्शियम के अवशोषण और इम्यून सिस्टम को बेहतर रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह विटामिन मुख्य रूप से सूर्य की  किरणों के संपर्क में आने से त्वचा प्राकृतिक रूप से बनता है। ऐसे में क्या सनस्क्रीन विटामिन-डी के निर्माण को बाधित तो नहीं कर देती?

कई अध्ययनों से पता चता है कि अच्छी क्वालिटी वाले सनस्क्रीन यूवी किरणों को 95% से अधिक तक रोक सकता है।


(भीषण गर्मी ने बिगाड़े हालात, जानिए डॉक्टर क्यों दे रहे हैं किडनी की बीमारियों को लेकर अलर्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunscreen and risk of arthritis bone problem reducing Vitamin D synthesis know disadvantages of sunscreen
धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन - फोटो : Adobe stock

सनस्क्रीन लगाने से कम होता है विटामिन-डी?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया कि सनस्क्रीन लगाने से शरीर में विटामिन-डी की कमी की आशंका कम होती है। 
 

  • सनस्क्रीन त्वचा में विटामिन-डी बनाने की क्षमता को कम जरूर कर देता है।
  • हालांकि आमतौर पर हम लोग सनस्क्रीन इतना गाढ़ा या इतनी बार नहीं लगाते कि यह विटामिन डी बनने की प्रक्रिया को पूरी तरह से रोक सके। 
  • थोड़ी-बहुत धूप भी आमतौर पर विटामिन-डी का सही स्तर बनाए रखने के लिए काफी होती है।
Sunscreen and risk of arthritis bone problem reducing Vitamin D synthesis know disadvantages of sunscreen
विटामिन-डी कैसे प्राप्त करें? - फोटो : Freepik.com

इन बातों का भी जानिए

अध्ययनों से पता चलता है कि आमतौर पर, रोजाना सनस्क्रीन लगाने के बाद भी इतनी किरणें त्वचा तक पहुंच जाती हैं जिनसे विटामिन डी बन सके। चूंकि शरीर को सूर्य के किरणों की बहुत कम मात्रा की ही जरूरत होती है, इसलिए इससे विटामिन-डी की ज्यादा कमी का खतरा नहीं होता है।
 

  • सूर्य की रोशनी के अलावा आप ये विटामिन फैटी फिश, दूध और सप्लीमेंट्स से भी प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है।
  • विटामिन-डी की कमी का खतरा आमतौर पर उन लोगों में ज्यादा होता है जो लोग धूप से बचने के लिए बहुत ज्यादा सावधानी बरतते हैं।
  • हमेशा पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना, ज्यादा एसपीएफ वाली सनस्क्रीन लगाना, धूप में बिल्कुल न निकलना और डाइट में इस विटामिन वाली चीजों की कमी आपमें खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है।
विज्ञापन
Sunscreen and risk of arthritis bone problem reducing Vitamin D synthesis know disadvantages of sunscreen
विटामिन-डी के लिए धूप जरूरी - फोटो : Adobe Stock

गर्मियों में सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर लोगों के लिए धूप में रहने से त्वचा को होने वाले नुकसान का खतरा, विटामिन-डी की कमी के खतरे से कहीं ज्यादा होता है। त्वचा विशेषज्ञ बताते हैं कि सुबह के समय 10-15 मिनट भी धूप के संपर्क में रहना विटामिन डी बनाने के लिए काफी होता है।
 

  • गर्मियों में सनस्क्रीन लगाने के कई बड़े फायदे हैं। यह त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है, जिससे एजिंग और स्किन कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
  • सनस्क्रीन त्वचा के कोलेजन को नुकसान से बचाता है, जिससे स्किन लंबे समय तक युवा दिखती है। 
  • भारत जैसे देशों में, जहां यूवी इंडेक्स अक्सर ज्यादा रहता है, वहां सनस्क्रीन का इस्तेमाल और भी जरूरी हो जाता है।



--------------
स्रोत: 
The effect of sunscreen on vitamin D: a review


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed