Lakshadweep Kaise Jayen: भारत का सबसे खूबसूरत द्वीप समूह लक्षद्वीप अब पहले से कहीं ज्यादा सुलभ हो गया है। हाल ही में प्रशासन द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार, अब पर्यटकों को यहां घूमने के लिए न तो किसी लोकल स्पॉन्सर की जरूरत होगी और न ही पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) की। यह बदलाव 29 अप्रैल 2026 को जारी सर्कुलर के बाद लागू हुआ है और इससे यात्रा प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।
Lakshadweep Travel Guide: अब हर कोई जा सकता है लक्षद्वीप! सरकार ने बदले नियम
Lakshadweep New Permit Rules: लक्षद्वीप कैसे जाएं? ये सवाल आपके मन में हैं तो जान लें कि 2026 के नए नियमों के अनुसार अब लक्षद्वीप यात्रा के लिए न तो लोकल स्पॉन्सर की जरूरत है और न ही PCC की। हालांकि, ई-परमिट आवेदन और सुरक्षा जांच अभी भी अनिवार्य है।
लक्षद्वीप परमिट का नया नियम
लक्षद्वीप प्रशासन ने टूरिस्ट परमिट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्रियों को किसी लोकल स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होगी। साथ ही पुलिस के क्लियरेंस सर्टिफिक्ट की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। अब आवेदन के बाद सुरक्षा जांच लक्षद्वीप पुलिस द्वारा की जाएगी, जिससे प्रक्रिया तेज और आसान हो गई है।
लक्षद्वीप परमिट के लिए कैसे करें अप्लाई?
लक्षद्वीप जाने के लिए अभी भी ई-परमिट जरूरी है। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जाता है। इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है।
-
वैध ID जैसे आधार कार्ड या पासपोर्ट अपलोड करें।
-
पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं।
-
यात्रा की तारीख और द्वीप का चयन करें।
-
परमिट फीस और ग्रीन टैक्स जमा करें।
ध्यान रखें कि आवेदन कम से कम 14 दिन पहले करना जरूरी है।
किन द्वीपों पर जा सकते हैं?
लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं, लेकिन पर्यटकों के लिए कुछ ही खुले हैं। आपको परमिट में वही द्वीप चुनने होंगे, जहां आप जाना चाहते हैं। जैसे,
-
अगाती द्वीप, यह एंट्री प्वाइंट है और यहां एयरपोर्ट भी है, जहां से पर्यटक अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं।
-
कवरत्ती, लक्षद्वीप की प्रशासनिक राजधानी और सबसे विकसित द्वीप है।
-
बंगारम द्वीप, यह लक्षद्वीप का प्रमुख पर्यटन स्थल है जो कि लग्जरी टूरिज्म के लिए मशहूर है। यहा अगाती द्वीप से नाव या हेलिकाॅप्टर के जरिए पहुंचा जा सकता है।
आवागमन और यात्रा नियम
नए नियमों के अनुसार, ट्रांजिट केवल अगत्ती और कवरत्ती के जरिए ही संभव है और अधिकतम 12 घंटे का समय मिलेगा। साथ ही, प्रशासन ने सलाह दी है कि फ्लाइट टिकट केवल परमिट मिलने के बाद ही बुक करें।
लक्षद्वीप यात्रा का खर्च
यहां घूमने का सबसे बेहतर समय अक्तूबर से मार्च के बीच का होता है। इस दौरान यहां का मौसम सुहावना और तापमान में गर्मी नहीं होती है। वहीं लक्षद्वीप यात्रा का औसत खर्च 3 से 6 दिन का लगभग 25,000 से 60,000 प्रति व्यक्ति आ सकता है।
ध्यान रखें कि सफर के लिए एडवांस बुकिंग करें। यहां इंटरनेट सीमित मिल सकता है, इसके लिए तैयार रहें और सफर के दौरान पर्यावरण का ध्यान रखें।
