सब्सक्राइब करें

Summer Diet Plan: एक क्लिक में जानें कि गर्मी में कितना और क्या भोजन करना चाहिए?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 01 May 2026 12:05 PM IST
सार

Guide to Eating in Season for Summer: अगर आप गर्मी के मौसम में अपनी तबीयत को खराब नहीं करना चाहते तो खाने-पीने का खास ध्यान रखें। यहां हम इसकी पूरी गाइड आपको देंगे। 

विज्ञापन
Guide to Eating in Season for Summer how much food you should intake in summer season
गर्मी में कितना भोजन करना चाहिए? - फोटो : AI
Guide to Eating in Season for Summer:  गर्मी का मौसम आते ही शरीर की जरूरतें बदलने लगती हैं। इस दौरान ज्यादा या गलत तरीके से भोजन करने से थकान, डिहाइड्रेशन, अपच और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 


पर, बहुत से लोग इस बात पर गौर ही नहीं करते। भीषण गर्मी में भी कई लोग सर्दियों की तरह ही भारी और अधिक मात्रा में खाना खाते रहते हैं, जो गर्मी में शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि गर्मी में कितना और कैसा भोजन करना चाहिए, ताकि शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहे। 

इस मौसम में हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि सही मात्रा में और संतुलित भोजन करने से न केवल पाचन बेहतर रहता है, बल्कि शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। अगर आप भी गर्मी में अपनी तबीयत खराब होने से बचना चाहते हैं, तो खान-पान की आदतों में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है। आइए जानते हैं गर्मी में सही डाइट और भोजन की मात्रा से जुड़ी पूरी गाइड।
 
Trending Videos
Guide to Eating in Season for Summer how much food you should intake in summer season
गर्मी में कितना भोजन करना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
छोटे-छोटे मील लें

दिनभर में 3 बड़े भोजन करने के बजाय 5–6 छोटे मील लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Guide to Eating in Season for Summer how much food you should intake in summer season
गर्मी में कितना भोजन करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
हल्का होना चाहिए भोजन

भोजन हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। जैसे दलिया, खिचड़ी, हरी सब्जियां, सलाद और दही। तला-भुना और मसालेदार खाना कम से कम खाना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।

 
Guide to Eating in Season for Summer how much food you should intake in summer season
गर्मी में कितना भोजन करना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
पानी है सबसे अहम

गर्मी में पानी और लिक्विड का सेवन बढ़ाना बहुत जरूरी है। दिनभर में 8–10 गिलास पानी के साथ-साथ नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और फलों का जूस लेना फायदेमंद होता है।

 
विज्ञापन
Guide to Eating in Season for Summer how much food you should intake in summer season
गर्मी में कितना भोजन करना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
खाएं ये फल

फलों में तरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा जैसे पानी से भरपूर फल ज्यादा खाने चाहिए। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और ठंडक भी देते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed