{"_id":"69f42b6615d6a7bddd0cde48","slug":"home-remedy-for-mosquito-bite-itching-machhar-katne-par-kya-lagaen-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mosquito Bite Itching Relief: मच्छरों के काटने से हो रही है खुजली? ये नुस्खे आजमाकर तुरंत पाएं राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Mosquito Bite Itching Relief: मच्छरों के काटने से हो रही है खुजली? ये नुस्खे आजमाकर तुरंत पाएं राहत
Fri, 01 May 2026 10:55 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 01 May 2026 10:55 AM IST
सार
Remedy For Mosquito Bite Itching: गर्मी के मौसम में मच्छरों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खे, जिससे आपको खुजली से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मच्छर के काटने पर तुरंत क्या करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Remedy For Mosquito Bite Itching: गर्मी का मौसम आते ही जहां एक ओर लोग आम, ठंडे पेय और छुट्टियों का आनंद लेते हैं, वहीं दूसरी ओर मच्छरों का बढ़ता आतंक परेशानी का कारण बन जाता है। खासकर शाम और रात के समय मच्छरों के काटने से न केवल नींद खराब होती है, बल्कि त्वचा पर खुजली, लाल दाने और सूजन जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।
मच्छर के काटने पर तुरंत क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
लगाएं बर्फ
सबसे आसान और तुरंत असर देने वाला उपाय बर्फ है। बर्फ को सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे प्रभावित हिस्से की नसें थोड़ी सुन्न हो जाती हैं, जिससे खुजली का एहसास कम होता है। साथ ही सूजन और लालिमा भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। 5–10 मिनट तक बर्फ लगाने से अच्छा असर दिखता है।

- फोटो : freepik
एलोवेरा आएगा काम
एलोवेरा एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। ताजा एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन तुरंत शांत होती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं। इसे दिन में 2–3 बार लगाया जा सकता है।
एलोवेरा एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। ताजा एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन तुरंत शांत होती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं। इसे दिन में 2–3 बार लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छर के काटने पर तुरंत क्या करें?
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहद करें इस्तेमाल
शहद का उपयोग भी काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को मॉइश्चर देता है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। अगर खुजली के साथ हल्का घाव या लाल दाने हैं, तो शहद लगाने से तेजी से राहत मिलती है। इसे 10–15 मिनट तक लगाकर हल्के गुनगुने पानी से धो सकते हैं।
शहद का उपयोग भी काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को मॉइश्चर देता है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। अगर खुजली के साथ हल्का घाव या लाल दाने हैं, तो शहद लगाने से तेजी से राहत मिलती है। इसे 10–15 मिनट तक लगाकर हल्के गुनगुने पानी से धो सकते हैं।
विज्ञापन
मच्छर के काटने पर तुरंत क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
नींबू का रस आएगा काम
नींबू का रस त्वचा को साफ करने और खुजली कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है। हालांकि, इसे सीधे लगाने से पहले थोड़ा पानी मिलाकर लगाना बेहतर होता है, खासकर संवेदनशील त्वचा वालों के लिए। लगाने के बाद धूप से बचना जरूरी है, वरना स्किन पर रिएक्शन हो सकता है।