Indian National Flag Rules: तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में लोग अपने घरों, स्कूलों और संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि राष्ट्रीय ध्वज को फहराने, प्रदर्शित करने, रखने और उतारने के लिए कुछ खास नियम निर्धारित हैं?
{"_id":"6a79b6170b56d3ff560ac871","slug":"independence-day-2026-national-flag-rules-and-facts-india-tiranga-fahrane-ke-niyam-2026-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Flag Rules: तिरंगा फहराते समय इन नियमों का रखें ध्यान, जानें 10 रोचक तथ्य","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Indian Flag Rules: तिरंगा फहराते समय इन नियमों का रखें ध्यान, जानें 10 रोचक तथ्य
Fri, 14 Aug 2026 09:00 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:00 PM IST
सार
Indian Flag Rules:फ्लैग कोड आफ इंडिया में जुलाई 2022 के संशोधन के बाद घर या खुले में प्रदर्शित राष्ट्रीय ध्वज को दिन और रात दोनों समय फहराया जा सकता है। हालांकि तिरंगा हमेशा गरिमा और सम्मान के साथ प्रदर्शित होना चाहिए तथा खराब या अस्त-व्यस्त झंडा नहीं लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
तिरंगा फहराने के नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त झंडा फहराने का समय
- फोटो : AI
1. घर पर तिरंगा फहराने की है अनुमति
- राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ सरकारी इमारतों तक सीमित नहीं है।
- गृह मंत्रालय के अनुसार आम नागरिक, निजी संगठन और शैक्षणिक संस्थान भी राष्ट्रीय ध्वज को सभी दिनों या अवसरों पर फहरा जा सकता है, बशर्ते उसकी गरिमा और सम्मान बना रहे।
- इसलिए 15 अगस्त पर घर की छत या उपयुक्त स्थान पर तिरंगा फहराना संभव है।
- लेकिन इसे लगाने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि झंडा साफ, सही स्थिति में और ठीक तरीके से लगा हुआ हो।
2. अब रात में भी फहरा सकते हैं तिरंगा
- राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा यह नियम काफी लोगों को पता नहीं है।
- 20 जुलाई 2022 के संशोधन के बाद घर या खुले में तिरंगे को दिन और रात फहराने की अनुमति है।
- ध्यान रखें कि यह प्रावधान खुले में या किसी सदस्य के घर पर प्रदर्शित झंडे से संबंधित है।
- सार्वजनिक भवनों के लिए फ्लैग कोड में अलग निर्देश हैं।
- वहां सामान्यतः झंडा सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जाता है, जब तक सरकार की ओर से अलग निर्देश न हों।
भारतीय ध्वज
- फोटो : Istock
3. तिरंगे को उल्टा नहीं फहराना चाहिए
- राष्ट्रीय ध्वज की सबसे महत्वपूर्ण पहचान उसके तीन रंग हैं।
- ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग होता है।
- सफेद पट्टी के बीच गहरे नीले रंग का अशोक चक्र होता है।
- गृह मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय ध्वज को उल्टे तरीके से प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। यानी केसरिया पट्टी नीचे नहीं होनी चाहिए।
4. तिरंगे को जमीन या पानी से न लगने दें
- राष्ट्रीय ध्वज को इस तरह नहीं लगाया जाना चाहिए कि वह जमीन या फर्श को छुए अथवा पानी में घसीटे।
- इसी तरह उसे ऐसी स्थिति में भी नहीं बांधना चाहिए जिससे झंडे को नुकसान पहुंचे।
- स्वतंत्रता दिवस के बाद सड़कों पर पड़े कागज के छोटे झंडों को लेकर भी सावधानी जरूरी है।
- गृह मंत्रालय के अनुसार कागज के झंडों को जमीन पर फेंकना नहीं चाहिए।
- उन्हें निजी तौर पर, राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को ध्यान में रखते हुए नष्ट या त्यागना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
15 august indian flag
- फोटो : AI Generated
5. खराब या फटा हुआ तिरंगा प्रदर्शित न करें
- अगर राष्ट्रीय ध्वज फट गया है, बहुत गंदा हो गया है या अस्त-व्यस्त स्थिति में है तो उसे प्रदर्शित नहीं करना चाहिए।
- क्षतिग्रस्त और अव्यवस्थित राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित न करने की स्पष्ट सलाह दी गई है।
- अगर झंडा खराब हो जाए तो उसे सम्मानजनक तरीके से नष्ट करना चाहिए।
- क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज को निजी तौर पर और उसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए, पूरा नष्ट किया जाना चाहिए। इसके लिए जलाना या कोई अन्य उपयुक्त तरीका अपनाया जा सकता है।
6. तिरंगे को सजावट का सामान न बनाएं
- स्वतंत्रता दिवस पर अक्सर बाजारों में तिरंगे से जुड़ी सजावटी वस्तुएं दिखाई देती हैं।
- लेकिन वास्तविक राष्ट्रीय ध्वज को फेस्टून, रोसेट, बंटिंग या सजावट के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
- इसलिए घर सजाते समय तिरंगे की वास्तविक ध्वजा के बजाय केसरिया, सफेद और हरे रंग की सामान्य सजावटी सामग्री का इस्तेमाल करना बेहतर है।
विज्ञापन
भारतीय तिरंगा indian flag
- फोटो : AI Generated
7. कपड़ों और कुछ वस्तुओं पर तिरंगे का इस्तेमाल
- राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों में कपड़ों और कुछ अन्य वस्तुओं को लेकर भी विशेष प्रावधान हैं।
- राष्ट्रीय ध्वज को कमर के नीचे पहने जाने वाले कास्ट्यूम, यूनिफार्म या एक्सेसरीज के हिस्से के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
- इसी तरह इसे कुशन, रुमाल, नैपकिन, अंडरगार्मेंट या ड्रेस मटेरियल पर कढ़ाई या प्रिंट करने की मनाही है।
- यही कारण है कि स्वतंत्रता दिवस की फैशन थीम तैयार करते समय तिरंगे के रंगों से प्रेरित डिजाइन और वास्तविक राष्ट्रीय ध्वज के इस्तेमाल के बीच अंतर समझना जरूरी है।
8. तिरंगे पर कुछ लिखना भी नियमों के खिलाफ है
- राष्ट्रीय ध्वज पर किसी तरह का लिखावट नहीं होना चाहिए।
- वास्तविक तिरंगे पर नाम, स्लोगन, शुभकामना संदेश या कोई अन्य लिखावट नहीं करनी चाहिए।
- देशभक्ति का संदेश देना हो तो अलग पोस्टर, बैनर या सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है।