{"_id":"69f425db9a893d0abc0ba4d1","slug":"does-eating-banana-in-summer-is-good-or-bad-for-health-kya-garmi-me-kela-khana-chahiye-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Banana Benefits And Side Effects: क्या गर्मी में केला खाना चाहिए?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Banana Benefits And Side Effects: क्या गर्मी में केला खाना चाहिए?
Fri, 01 May 2026 09:50 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 01 May 2026 09:50 AM IST
सार
Banana Eating Benefits And Side Effects: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि केला खाने से गर्मी में राहत मिलती है। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
क्या गर्मी में केला खाना चाहिए?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Banana Eating Benefits And Side Effects: गर्मी का मौसम शुरू होते ही खान-पान को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। इन्हीं में से एक आम सवाल है कि क्या गर्मी में केला खाना चाहिए या नहीं। कई लोग मानते हैं कि केला शरीर को ठंडक देता है और गर्मी से राहत दिलाता है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है।
क्या गर्मी में केला खाना चाहिए?
- फोटो : Freepik.com
गर्मी में केला खाने के फायदे
- केला पोटैशियम से भरपूर होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
- गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा निकलने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है।
- केला खाने से इस कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।
क्या गर्मी में केला खाना चाहिए?
- फोटो : अमर उजाला
- केला तुरंत ऊर्जा देने वाला फल भी माना जाता है।
- इसमें प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज होते हैं, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं।
- गर्मी में केला खाने से शरीर को ताकत मिलती है और आप एक्टिव महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या गर्मी में केला खाना चाहिए?
- फोटो : Freepik.com
- पाचन के लिए भी केला काफी फायदेमंद होता है।
- इसमें मौजूद फाइबर आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।
- गर्मी में जब पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर हो जाता है, तब केला हल्का और आसानी से पचने वाला विकल्प बन जाता है।
विज्ञापन
क्या गर्मी में केला खाना चाहिए?
- फोटो : adobe stock images
गर्मी में केला खाने के नुकसान
- गर्मी में ज्यादा मात्रा में केला खाने से पेट भारी लग सकता है और कुछ लोगों को सुस्ती या आलस महसूस हो सकता है।
- कुछ लोगों को केला खाने के बाद गैस या ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है।
- ऐसे लोगों को सीमित मात्रा में ही केला खाना चाहिए।