Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Travel
›
Buddha Purnima 2026 Mahabodhi Sarnath Kushinagar Famous Buddha Temples In India Buddhist Places To Visit
{"_id":"69f43f736d6837b1350960c4","slug":"buddha-purnima-2026-mahabodhi-sarnath-kushinagar-famous-buddha-temples-in-india-buddhist-places-to-visit-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Buddha Temples: भारत में भगवान बुद्ध के मंदिर, जानिए कहां-कहां स्थित हैं और उनकी खासियत","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Buddha Temples: भारत में भगवान बुद्ध के मंदिर, जानिए कहां-कहां स्थित हैं और उनकी खासियत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 01 May 2026 12:04 PM IST
सार
Budda Purnima 2026: भारत में भगवान बुद्ध के प्रमुख मंदिरों में बोधगया का महाबोधि मंदिर, सारनाथ का धमेक स्तूप, कुशीनगर का महापरिनिर्वाण मंदिर, राजगीर का शांति स्तूप और लद्दाख का थिकसे मठ शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बुद्ध के मंदिर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Famous Buddha Temples In India : आज बुद्ध पूर्णिमा है। पूर्व नेपाल के लुंबिनी में जन्मे गौतम बुद्ध ने भारत में ही ज्ञान प्राप्त किया और महापरिनिर्वाण यानी देह त्यागा। महात्मा बुद्ध के उपदेशो ने पूरी दुनिया को शांति और करुणा का मार्ग दिखाया। दुनियाभर में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं जो बौद्ध तीर्थ स्थलों पर ज्ञान और शांति की प्राप्ति के लिए जाते हैं।
भारत इन बौद्ध तीर्थ स्थलों का केंद्र है। हर साल लाखों लोग देश विदेश से इन पवित्र स्थानों पर दर्शन के लिए आते हैं। बौद्ध मंदिर धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ ही भारतीय संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला की अनमोल धरोहर भी हैं।
बोधगया से लेकर सारनाथ और कुशीनगर तक, भारत में कई ऐसे स्थान हैं जहां बुद्ध के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थीं। इन मंदिरों में ध्यान, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत अनुभव मिलता है। खासकर बुद्ध पूर्णिमा जैसे अवसरों पर इन जगहों की रौनक और भी बढ़ जाती है।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत में भगवान बुद्ध के प्रमुख मंदिर कहां स्थित हैं और उनकी खासियत क्या है, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल की जानकारी मिल जाएगी, ताकि यात्रा के दौरान आपको किसी गाइड की जरूरत न पड़े और आपका सफर यादगार बन जाए।
2 of 6
महाबोधि मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
महाबोधि मंदिर
बौद्ध धर्म का यह प्रमुख तीर्थ ज्ञान प्राप्ति का पवित्र स्थल है। बिहार के बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर वह स्थान है जहां भगवान बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल माना जाता है।
3 of 6
धमेक स्तूप
- फोटो : Instagram
धमेक स्तूप
वाराणसी के पास सारनाथ में स्थित धमेक स्तूप वह जगह है जहां बुद्ध ने अपने पांच शिष्यों को पहला उपदेश दिया था। इसे धर्मचक्र प्रवर्तन का स्थल भी कहा जाता है। यह बुद्ध के प्रथम उपदेश का स्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महापरिनिर्वाण मंदिर
- फोटो : instagram
महापरिनिर्वाण मंदिर
यह बुद्ध के निर्वाण प्राप्ति का स्थान है। कुशीनगर में स्थित यह मंदिर भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। यहां बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
5 of 6
शांति स्तूप
- फोटो : Instagram
शांति स्तूप
यह स्थान शांति और सद्भाव का प्रतीक है। राजगीर का शांति स्तूप एक खूबसूरत सफेद स्तूप है, जो विश्व शांति का संदेश देता है। यहां से आसपास की पहाड़ियों का दृश्य बेहद मनमोहक है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।