हमारी रसोई सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है। किचन में मौजूद कई मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं जिसे विशेषज्ञ प्राकृतिक दवा बताते हैं। जीरा, सौंफ से लेकर लौंग और काली मिर्च तक इन सभी को कई बीमारियों के घरेलू उपचार के तौर पर लंबे समय से प्रयोग में लाया जा रहा है।
Health Tips: ये छोटी सी औषधि दूर करेगी सर्दी-जुकाम और पेट की समस्याएं
हमारी किचन में मौजूद मसालों में कई ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को गंभीर समस्याओं से बचाए रखने में मदद करते हैं। काली मिर्च को अध्ययनों में कई प्रकार से फायदेमंद बताया गया है। क्या आप काली मिर्च का सेवन करते हैं?
काली मिर्च से मिलते हैं कई फायदे
आयुर्वेद के अलावा मेडिकल साइंस ने भी पाया है कि काली मिर्च के सेवन से कई चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर वेट लॉस करने और पाचन को ठीक रखने तक के लिए काली मिर्च से आपको लाभ मिल सकता है।
- काली मिर्च पाचन के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद पाइपेरिन गैस्ट्रिक जूस और एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाता है, जिससे भोजन का पाचन बेहतर होता है।
- पाइपेरिन पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है, जो प्रोटीन के पाचन में मदद करता है। इससे गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं कम होती हैं।
इम्युनिटी होती है मजबूत
काली मिर्च शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करती है। इसमें मौजूद पाइपेरिन और विटामिन सी शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
- अध्ययनों में पाया गया है कि पाइपेरिन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं।
- शरीर में सूजन कम करने में भी इसके लाभ देखे गए हैं जिससे क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है।
- इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सहायक होते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद
काली मिर्च को दिमाग और न्यूरोलॉजिकल फंक्शन को बेहतर बनाने में भी फायदेमंद पाया गया है।
- शोध में पाया गया है कि पाइपेरिन ब्रेन में न्यूरोट्रांसमीटर को प्रभावित कर सकता है, जिससे मूड और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
- न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के खतरे को कम करने में भी इसके लाभ हो सकते हैं।
- इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, जो कई बीमारियों की जड़ है।
काली मिर्च के इन फायदों को भी जान लीजिए
काली मिर्च वजन घटाने में सहायक मानी जाती है । इसमें मौजूद पाइपेरिन फैट सेल्स के निर्माण को रोकने में मदद करता है।
- इसके अलावा काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मदद करती है। जब मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
- काली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे समय से पहले झुर्रियां नहीं पड़तीं।
- काली मिर्च शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करती है, जिससे त्वचा सहित पूरा शरीर स्वस्थ रहता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
