{"_id":"69f43c27daac324b73091495","slug":"burning-eyes-in-summer-know-the-causes-and-home-remedies-for-instant-relief-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Burning Eyes in Summer: गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ जाती है? जानें मुख्य कारण और बचाव के तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Burning Eyes in Summer: गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ जाती है? जानें मुख्य कारण और बचाव के तरीके
Fri, 01 May 2026 07:57 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 01 May 2026 07:57 PM IST
सार
Burning Eyes in Summer: गर्मी के मौसम में आंखों का जलना बेहद आम बात है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आइए जानते हैं इसकी वजह और ऐसे समय में क्या करना चाहिए?
विज्ञापन
आंखों में जलन हो तो क्या करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Burning Eyes in Summer: गर्मी का मौसम आते ही जहां तापमान बढ़ता है, वहीं इसका असर हमारे शरीर के कई हिस्सों पर भी देखने को मिलता है। आंखें भी इससे अछूती नहीं रहतीं। इस मौसम में अक्सर लोगों को आंखों में जलन, सूखापन, लालिमा और चुभन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
आंखों में जलन हो तो क्या करें?
- फोटो : Freepik
इन वजहों से गर्मी में जलती हैं आंखें
गर्मी में सूर्य की किरणें काफी तीव्र होती हैं, जो सीधे आंखों की सतह को प्रभावित करती हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से आंखों की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है, जिससे ड्राईनेस बढ़ती है और जलन महसूस होती है। कई बार आंखें लाल भी हो जाती हैं और चुभन जैसी समस्या होती है।
गर्मी में सूर्य की किरणें काफी तीव्र होती हैं, जो सीधे आंखों की सतह को प्रभावित करती हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से आंखों की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है, जिससे ड्राईनेस बढ़ती है और जलन महसूस होती है। कई बार आंखें लाल भी हो जाती हैं और चुभन जैसी समस्या होती है।
आंखों में जलन हो तो क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
इसके अलावा धूल, मिट्टी और प्रदूषण भी आंखों के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। गर्मी में हवा में धूल के कण ज्यादा होते हैं, जो आंखों के अंदर चले जाते हैं। इससे एलर्जी, खुजली, जलन और लालिमा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। जिन लोगों को पहले से एलर्जी होती है, उनकी समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में जलन हो तो क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
आज के समय में डिजिटल स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल भी एक प्रमुख कारण बन गया है। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन को लंबे समय तक देखने से आंखों पर लगातार दबाव पड़ता है। इससे आंखों की झपकने की गति कम हो जाती है, जिससे आंखें सूखने लगती हैं और थकान महसूस होती है। इसे डिजिटल आई स्ट्रेन भी कहा जाता है।
विज्ञापन
आंखों में जलन हो तो क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी भी आंखों की समस्या को बढ़ा देती है। जब शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होता, तो आंखों की नमी भी प्रभावित होती है। इससे आंखें सूखी, भारी और थकी हुई महसूस होती हैं।