{"_id":"5f0037a88ebc3ea17817305b","slug":"a-covid-task-force-member-says-coronavirus-completes-its-infection-cycle-in-28-days-and-not-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Update: 14 नहीं, इतने दिनों तक शरीर में रह सकता है कोरोना वायरस, सामने आई नई जानकारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Update: 14 नहीं, इतने दिनों तक शरीर में रह सकता है कोरोना वायरस, सामने आई नई जानकारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:49 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में कोरोना वायरस काफी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अभी तक इसे रोकने के लिए न तो कोई वैक्सीन बन पाई है और न ही दवाई। हालांकि समय-समय पर इसको लेकर कई तरह की बातें जरूर सामने आती रहती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। कोरोना से जुड़ी ऐसी ही एक हैरान करने वाली बात आजकल सामने आ रही है। दरअसल, कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश के सभी राज्यों में विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है, ताकि संक्रमित मरीजों के इलाज और उसमें लगने वाले समय के साथ-साथ अन्य चीजों पर भी निगरानी रखी जा सके। इसी टास्क फोर्स के एक सदस्य का कहना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण 14 दिन नहीं बल्कि इससे ज्यादा दिनों तक शरीर में रह सकता है। आइए जानते हैं आखिर कितने दिनों तक वायरस शरीर में रह सकता है...
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टास्क फोर्स के सदस्य का कहना है कि वायरस से संक्रमित कुछ मरीज ऐसे भी हैं, जिनमें 14 दिन से अधिक समय तक कोरोना वायरस के लक्षण बरकरार रहे थे। पहले तो ये मान लिया गया था कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज 14 दिनों के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुका होगा जबकि ऐसा नहीं था। जांच के दौरान पता चला कि कोरोना वायरस को अपना साइकल पूरा करने में 28 दिन का समय लग सकता है।
3 of 4
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : pti
टास्क फोर्स के सदस्य ने यह भी बताया कि संक्रमित मरीजों में 14 दिनों के बाद साइटोकीन स्टॉर्म भी देखने को मिला। नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के मुताबिक, यह एक गंभीर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया है, जिसमें शरीर बहुत अधिक साइटोकिन्स को बहुत जल्दी खून में छोड़ देता है। साइटोकिन्स सामान्य प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन शरीर में बड़ी मात्रा में इनका एक ही बार में रिलीज होना हानिकारक हो सकता है। ये साइटोकिन्स संक्रमण, ऑटोइम्यून स्थिति या अन्य बीमारियों के परिणामस्वरूप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तापमान जांचता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
हालांकि अभी तक यह बात पूरी तरह से सिद्ध नहीं हुई है कि कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों के शरीर में 28 दिन तक यह वायरस रहता है या नहीं, लेकिन जिस तरह से टास्क फोर्स के सदस्य का कहना है, उससे तो यही लगता है कि संक्रमित मरीजों से कम से कम 28 दिन तक दूर रहना ही बेहतर है। हालांकि फिर भी बेहतर होगा कि आप कुछ भी करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें और उनकी बताई गई बातों का ही गंभीरता से पालन करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।