सब्सक्राइब करें

Yoga Day 2026: बढ़ती उम्र में नहीं होगी कमजोरी! योग दिवस 2026 की थीम के अनुसार करें ये आसान योगासन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 16 Jun 2026 09:59 AM IST
सार

International Yoga Day 2026 Theme: योग दिवस 2026 की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' है। इस थीम का उद्देश्य बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन और शवासन जैसे योगासन संतुलन, लचीलापन और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
International Yoga Day 2026 Theme Yoga for Healthy Ageing Yoga Poses Benefits in hindi
योग दिवस की थीम - फोटो : AI

Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को हर साल मनाया जाता है। इस वर्ष योग दिवस 2026 की थीम Yoga for Healthy Ageing यानी स्वस्थ आयु के लिए योग रखी गई है। यह थीम दुनिया भर में तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी और स्वस्थ जीवनशैली की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए चुनी गई है। उम्र बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर या मानसिक रूप से निष्क्रिय हो जाए। नियमित योग अभ्यास बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने, शरीर की कार्यक्षमता बनाए रखने और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



विशेषज्ञों के अनुसार, योग न केवल मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। योगासन शरीर में रक्त संचार सुधारते हैं, संतुलन बनाए रखते हैं और गिरने के जोखिम को कम करते हैं। यही कारण है कि योग को स्वस्थ वृद्धावस्था का सबसे सरल और प्रभावी उपाय माना जाता है।

योग दिवस 2026 की थीम लोगों को यह संदेश देती है कि उम्र चाहे कोई भी हो, नियमित योग के माध्यम से व्यक्ति अपने शरीर और मन को लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय रख सकता है। आइए जानते हैं ऐसे योगासनों के बारे में जो इस थीम को सबसे बेहतर तरीके से दर्शाते हैं।

International Yoga Day 2026 Theme Yoga for Healthy Ageing Yoga Poses Benefits in hindi
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन

  • ताड़ासन शरीर को स्थिरता और संतुलन देता है।
  • ताड़ासन सबसे सरल लेकिन प्रभावी योगासन माना जाता है।
  • इस आसन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है और संतुलन बेहतर होता है।
  • बढ़ती उम्र में गिरने के जोखिम को कम करने के लिए यह योगासन बेहद लाभकारी माना जाता है।



कैसे करें अभ्यास?

  • इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं।
  • पंजों पर संतुलन बनाएं।
  • कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और सामान्य श्वास लेते रहें।
International Yoga Day 2026 Theme Yoga for Healthy Ageing Yoga Poses Benefits in hindi
वृक्षासन - फोटो : istock

वृक्षासन

  • यह एकाग्रता और संतुलन बढ़ाने वाला योग है।
  • नियमित अभ्यास से तंत्रिका तंत्र बेहतर काम करता है।
  • मानसिक एकाग्रता बढ़ती है।
  • शरीर की स्थिरता मजबूत होती है।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह बेहद उपयोगी योगासन है।


कैसे करें अभ्यास?

  • वृक्षासन में एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर रखा जाता है।
  • दोनों हाथ नमस्कार मुद्रा में ऊपर जोड़े जाते हैं।
  • यह आसन शरीर और मन दोनों के संतुलन को मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2026 Theme Yoga for Healthy Ageing Yoga Poses Benefits in hindi
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

  • भुजंगान रीढ़ और कमर को मजबूत बनाता है।
  • यह योगासन रीढ़ की लचक बढ़ाता है।
  • कमर दर्द को कम करता है।
  • फेफड़ों की क्षमता सुधारने में मदद करता है।
  • बढ़ती उम्र में पीठ की समस्याओं से बचाव के लिए यह महत्वपूर्ण आसन है।



कैसे करें अभ्यास?

  • पेट के बल लेटकर हथेलियों के सहारे शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाना भुजंगासन कहलाता है।
  • इस दौरान कंधे पीछे की ओर रहें और गर्दन सीधी रखें।
विज्ञापन
International Yoga Day 2026 Theme Yoga for Healthy Ageing Yoga Poses Benefits in hindi
Vajrasana - फोटो : pexel

वज्रासन

  • पाचन और मानसिक शांति का सरल उपाय है।
  • वज्रासन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
  • गैस और अपच की समस्या को कम करता है।
  • मानसिक तनाव घटाने में सहायता करता है।
  • वरिष्ठ आयु वर्ग के लोगों के लिए यह अत्यंत लाभकारी है।


कैसे करें?

  • भोजन के बाद घुटनों के बल बैठकर एड़ियों पर बैठना वज्रासन कहलाता है।
  • यह एकमात्र ऐसा योगासन है जिसे खाने के बाद भी किया जा सकता है।
     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed