कोरोना वायरस से परेशान दुनिया को भले ही इसकी वैक्सीन मिलने में थोड़ा समय लगे, लेकिन इसके इलाज में तरह-तरह की दवाओं का इस्तेमाल जरूर हो रहा है और खुशी की बात ये है कि कई दवाएं कोरोना वायरस के खिलाफ असर भी दिखा रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश की सरकार ने दाद-खाज-खुजली की दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। दावा किया जा रहा है कि इस दवा से कोरोना का इलाज और बचाव दोनों ही संभव हो सकता है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए संक्रमित मरीजों को ये दवा दिए जाने के आदेश सभी जिलों के सीएमओ को दिए हैं।
{"_id":"5f30efb98ebc3eaae4085f67","slug":"coronavirus-drug-update-up-government-directs-use-of-scabies-drug-ivermectin-to-treat-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus drug: दाद-खाज-खुजली की दवा से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए कैसे काम करती है ये","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus drug: दाद-खाज-खुजली की दवा से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए कैसे काम करती है ये
Mon, 10 Aug 2020 12:36 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- इस दवा का नाम है आइवरमेक्टिन (Ivermectin)। इसका इस्तेमाल दाद-खाज-खुजली से होने वाले पैरासाइट इंफेक्शन का इलाज करने में किया जाता है। इसके अलावा रिवर ब्लाइंडनेस, पेट में कीड़े मारने और जुएं मारने की दवा के तौर पर भी इस दवा का इस्तेमाल होता है।
Coronavirus Drug Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कैसे काम करती है ये दवा?
- विशेषज्ञों के मुताबिक, आइवरमेक्टिन दवा कोरोना संक्रमण को रोकने में कारगर साबित हो रही है। यह कोशिका से वायरस को नाभिक में पहुंचने से रोक देती है। ऐसे में वायरस संक्रमित मरीज के डीएनए से मिलकर अपनी संख्या नहीं बढ़ा पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
लोगों को कैसे दी जाएगी ये दवा?
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिना लक्षण वाले या हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती होते ही पहले तीन दिन तक रात का खाना खा लेने के दो घंटे बाद आइवरमेक्टिन की एक गोली खिलाई जाएगी। इसके साथ ही डाक्सीसाइक्लीन दवा भी उन्हें पांच दिनों तक रोजाना दो बार दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्वास्थ्यकर्मियों को भी दी जाएगी यह दवा
- संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों को कोरोना के संभावित संक्रमण से बचाव के लिए पहले और सातवें दिन रात का खाना खा लेने के दो घंटे बाद आइवरमेक्टिन की एक गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्यकर्मियों को भी यह दवा दी जाएगी। उन्हें पहले, सातवें और 30वें दिन ये दवा दी जाएगी। फिर अगले महीने भी इसी क्रम को दोहराया जाएगा।