कोरोना वैक्सीन को लेकर अब लगभग हर दिन कुछ न कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल ही जाती है। रूस ने अभी कुछ दिन पहले ही वैक्सीन बना लेने का दावा किया था और अब एक बार फिर उसने दुनिया को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि उसने कोरोना की दूसरी वैक्सीन भी तैयार कर ली है, जिसका नाम 'एपीवैककोरोना' (EpiVacCorona) रखा गया है। इसे रूस की वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी ने विकसित किया है। आइए जानते हैं यह वैक्सीन कब तक मिल पाएगी और साथ ही ये भी कि यह वैक्सीन रूस के पहले वाले वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' से बेहतर है या नहीं।
{"_id":"5f43a61605baa54521534658","slug":"coronavirus-vaccine-updates-in-hindi-russia-second-corona-vaccine-epivaccorona-shows-promising-results-in-early-trials","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus vaccine: रूस की दूसरी वैक्सीन क्या पहले वाली से बेहतर है? खुश करने वाला है दावा, जानें ताजा अपडेट्स","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus vaccine: रूस की दूसरी वैक्सीन क्या पहले वाली से बेहतर है? खुश करने वाला है दावा, जानें ताजा अपडेट्स
Mon, 24 Aug 2020 05:12 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 24 Aug 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सितंबर में पूरा हो जाएगा ट्रायल
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए वैक्सीन को तैयार करने वाला वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर अब तक कोरोना वायरस की 13 संभावित वैक्सीन पर काम कर चुका है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस नई वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल सितंबर में पूरा हो जाएगा जबकि अक्तूबर तक इसे रजिस्टर कर लिया जाएगा। वहीं, नवंबर से इस वैक्सीन का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैक्सीन का कोई साइड-इफेक्ट नहीं
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 57 वॉलंटियर्स को इस नई वैक्सीन की खुराक दी गई है, लेकिन उनमें से किसी में भी कोई साइड-इफेक्ट नजर नहीं आया। सभी लोग करीब 23 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे और सभी स्वस्थ हैं। उन लोगों पर वैक्सीन का कोई भी दुष्प्रभाव अब तक देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
कैसे देनी है वैक्सीन की डोज?
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की इस नई वैक्सीन की दो खुराक कोरोना संक्रमितों को दी जाएंगी। पहली खुराक देने के बाद 14 दिन से 21 दिन के अंदर फिर दूसरी खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
पहली वैक्सीन में दिखे थे साइड-इफेक्ट्स
- हाल ही में रूस की पहली वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि जिन 38 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई थी, उनमें से 31 लोगों में 144 तरह के साइड-इफेक्ट्स दिखे थे। इसमें शरीर का तापमान बढ़ना, बुखार, शरीर में दर्द जैसी परेशानियां शामिल हैं। साथ ही लोगों को शरीर के जिस हिस्से में टीका लगाया गया था, वहां खुजली और सूजन की समस्या हुई। इसके अलावा सिरदर्द, डायरिया, गले में सूजन, भूख न लगना और थकान जैसे साइड-इफेक्ट सभी में थे।