कोरोना वैक्सीन की रेस में रूस के बाद अब चीन अपनी दावेदारी दिखाई है। रूस से भी एक कदम आगे बढ़ते हुए चीन ने अप्रूवल से पहले ही वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। खबरों के मुताबिक, चीनी कंपनी द्वारा तैयार इस वैक्सीन को यह मंजूरी वैक्सीन मैनेजमेंट कानून के तहत दी गई है। बीमारी के उच्च जोखिम वाले लोगों को इसके तहत वैक्सीन दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन में पिछले माह यानी जुलाई से ही लोगों को यह वैक्सीन दी जा रही है। मालूम हो कि रूस ने भी तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही अपनी वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' का पंजीकरण कर दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा कर दिया था।
{"_id":"5f43a2998ebc3e3cf67f725e","slug":"russia-china-coronavirus-vaccine-tracker-latest-news-updates-today-covid-vaccine-launch-in-china-for-vaccination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: रूस से भी आगे निकला चीन, मान्यता से पहले ही वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: रूस से भी आगे निकला चीन, मान्यता से पहले ही वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी
Mon, 24 Aug 2020 04:50 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine China
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरों के मुताबिक, चीन में कोरोना वैक्सीन डेवलेपमेंट टास्क फोर्स के प्रमुख झेंग झोंगवे ने कहा है कि वैक्सीन के इमरजेंसी में इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है, लेकिन इसके लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं:
- बिना अनुमति लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
- साइड इफेक्ट न हो, इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।
- साइड इफेक्ट होने पर बचाव कैसे हो, इसके उपाय तैयार हैं।
- किसी तरह के नुकसान की भरपाई की जाएगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- टास्क फोर्स के प्रमुख झोंगवे के मुताबिक, इस वैक्सीन की लॉन्चिंग एक महीने पहले ही कर दी गई थी। बीते 22 जुलाई को आधिकारिक तौर पर वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए लॉन्च कर दिया गया, जबकि दूसरी ओर इसके ट्रायल जारी रहे। जिन लोगों को इस वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी, उनमें से कुछ में हल्के साइड इफेक्ट दिखे थे। हालांकि किसी भी व्यक्ति को बुखार नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आकड़े जारी नहीं किए गए
- इमरजेंसी इस्तेमाल के तहत कितने लोगों को वैक्सीन दी गइ यह स्पष्ट नहीं किया गया है। लेकिन शंघाई की इम्यूनोलॉजिस्ट ताओ लिन के मुताबिक, इनकी संख्या हजारों तक पहुंच सकती है। खबरों के मुताबिक, कई सेक्टर में वैक्सीन की मुफ्त डोज उपलब्ध कराई जा रही है। कितने लोगों को वैक्सीन दी गई, इस बारे में चीन की आर्मी ने आंकड़े जारी नहीं किए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैक्सीन के साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिले हैं। एक चीनी कंपनी कार्यरत वू के मुताबिक सात अगस्त को उन्हें और सहयोगियों को वैक्सीन की डोज मुफ्त लगाई गई थी। न किसी को बुखार आया, न सूजन या दर्द और न ही किसी में कोई बड़ा साइडइफेक्ट दिखा। बताया जा रहा है कि वैक्सीन की अगली डोज 28 दिन बाद लगेगी।