फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, जल्दी से कराएं अपनी शुगर जांच

Sun, 06 Sep 2020 07:49 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of increasing sugar level in body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अहम होता है ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखना। इसलिए जिन्हें पहले से डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए शुगर लेवल को सामान्य रखना बेहद ही जरूरी है। हालांकि ऐसा नहीं है कि जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ता है तो हमें पता नहीं चलता। हमारा शरीर कई तरीकों से इसका इशारा देता है, लेकिन शायद हम समझ नहीं पाते। अगर हम समय रहते इन संकेतों को समझ गए तो आगे होने वाली किसी गंभीर परिस्थिति से बच सकते हैं। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जो अगर शरीर में दिखें तो तुरंत शुगर जांच करा लेनी चाहिए। 

Symptoms of increasing sugar level in body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, शरीर में जब शुगर लेवल बढ़ने लगता है तो हमारा शरीर अधिक मात्रा में ग्लूकोज का उत्पादन और उपयोग करने लगता है। ऐसी स्थिति में शरीर की कोशिकाओं से पानी सोखकर उसका इस्तेमाल ग्लूकोज के उत्पादन में किया जाने लगता है और ये ग्लूकोज जाकर हमारे खून में मिल जाता है, जिससे शरीर को फिर से ग्लूकोज की जरूरत पड़ने लगती है और वो फिर कोशिकाओं से पानी सोखता है। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। अब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने की इस स्थिति में भूख और प्यास दोनों ही अधिक लगने लगते हैं। 

Symptoms of increasing sugar level in body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किडनी पर पड़ता है बुरा असर 

चूंकि प्यास अधिक लगती है तो बार-बार पानी पीना पड़ता है और इस कारण थोड़ी-थोड़ी देर में पेशाब लगने जैसी स्थिति बन जाती है। इसके अलावा शरीर में जो अतिरिक्त मात्रा में लिक्विड होता है, उसे छानने के लिए किडनी को भी अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है, जिससे उसपर बुरा असर पड़ सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Symptoms of increasing sugar level in body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

थकान भी है एक लक्षण 

वैसे तो थकान कई वजहों से हो सकती है, जैसे कि शारीरिक या मानसिक रूप से मेहनत ज्यादा कर लेने की स्थिति में, लेकिन यह शुगर के बढ़ने का भी एक लक्षण हो सकता है। अगर आपने शारीरिक या मानसिक रूप से कोई मेहनत वाला काम नहीं किया है, लेकिन फिर भी थकान महसूस हो रही है तो आपको शुगर की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
Symptoms of increasing sugar level in body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

वजन बढ़ना भी हो सकता है संकेत 

चूंकि शरीर शुगर को ऊर्जा में बदल नहीं पाता, जिसके कारण पेट या कमर के आसपास चर्बी इकट्ठी हो जाती है। इस कारण मोटापा बढ़ने लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed