सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   LPG Gas Saving Recipes High Gas Consuming Foods In Hindi

High Gas Consuming Foods: सावधान! ये 5 डिश बनाते समय खत्म हो सकती है आपकी गैस

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 01 May 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG Gas Saving Recipes : दाल मखनी, राजमा, बिरयानी, निहारी और खीर जैसी रेसिपीज बनाने में ज्यादा समय और धीमी आंच की जरूरत होती है, जिससे LPG गैस की खपत अधिक होती है।

LPG Gas Saving Recipes High Gas Consuming Foods In Hindi
गैस बचानी है तो न बनाएं ये खाना - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

LGP Gas Saving Tips: आजकल घर-घर में एलपीजी गैस का उपयोग होता है। हालांकि गैस के दाम बढ़ने के बाद लोग एलपीजी के उपयोग को लेकर कुछ सावधानियां बरतने लगे हैं। गैस का कम उपयोग करने के लिए लोग ऐसी सामग्री बनाते हैं, जो बिना गैस के तैयार हो जाएं। इसके अलावा लोगों ने गैस के विकल्प के तौर पर एयरफ्रायर, माइक्रोवेव, इंडक्शन और राइस कुकर आदि का भी उपयोग बढ़ा दिया है। 

Trending Videos


लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कुछ रेसिपीज ऐसी भी होती हैं, जिनको बनाने में बहुत अधिक मात्रा में गैस का उपयोग होता है। कुछ रेसिपीज हौं जिनमें ज्यादा समय और धीमी आंच की जरूरत होती है, जो गैस की खपत को तेजी से बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हम बिना सोचे-समझे ऐसी डिशेज बनाना शुरू कर देते हैं, जिनमें घंटों तक गैस जलती रहती है। खासकर पारंपरिक भारतीय व्यंजन, जिनमें धीमी आंच पर पकाने की प्रक्रिया शामिल होती है, गैस की खपत को बढ़ा देती हैं। इससे जो गैस आपकी कुछ दिन चल सकती थी, वो जल्दी खत्म हो जाती है।

अगर आप गैस सिलिंडर को ज्यादा दिनों तक उपयोग में लाना चाहते हैं तो कुछ रेसिपीज को बनाने से बचना चाहिए। यहां आपको 5 ऐसी लोकप्रिय रेसिपीज के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें बनाते समय गैस ज्यादा खर्च होती है। साथ ही कुछ स्मार्ट टिप्स भी देंगे जिससे आप गैस बचा सकते हैं और बिना टेंशन के कुकिंग कर सकते हैं।
 

 

  • दाल मखनी

यह घंटों पकने वाली डिश है। दाल मखनी को असली स्वाद देने के लिए इसे धीमी आंच पर 3-4 घंटे तक पकाया जाता है। यह लंबा कुकिंग टाइम LPG की खपत को काफी बढ़ा देता है।
 

 

  • राजमा

इसे भिगोने और पकाने में ज्यादा समय लगता है। राजमा को पहले कई घंटों तक भिगोना और फिर प्रेशर कुकर में लंबे समय तक पकाना पड़ता है। अगर ठीक से नहीं पका तो दोबारा गैस जलानी पड़ती है।
 

  • बिरयानी

बिरयानी को दम पर पकाने में काफी समय लगता है। इसमें धीमी आंच पर लगातार गैस जलती रहती है, जिससे सिलेंडर जल्दी खत्म हो सकता है।
 

  • निहारी

यह रातभर पकने वाली डिश है। निहारी को पारंपरिक तरीके से रातभर धीमी आंच पर पकाया जाता है। यह सबसे ज्यादा गैस खर्च करने वाली डिशेज में से एक है।
 

 

  • खीर

खीर बनाने में दूध को लंबे समय तक उबालना पड़ता है ताकि वह गाढ़ा हो जाए। इस प्रक्रिया में गैस की खपत काफी बढ़ जाती है।



गैस बचाने के स्मार्ट टिप्स
 

  • प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें।

  • सामग्री को पहले से भिगोकर रखें।

  • ढक्कन लगाकर खाना पकाएं।

  • हाई फ्लेम की बजाय मीडियम फ्लेम का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed