फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेशर कुकर राइस रेसिपी: कुकर में चावल चिपचिपे क्यों बनते हैं? जानें खिले-खिले चावल बनाने का सही तरीका

Sat, 24 Oct 2026 01:14 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 24 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

Pressure Cooker Rice Recipe:  भारतीय घरों में चावल रोजाना बनने वाले पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। लेकिन कई बार कुकर में चावल पकाते समय वे आपस में चिपक जाते हैं या जरूरत से ज्यादा नरम हो जाते हैं।

विज्ञापन
Rice become sticky when cooked in pressure cooker know easy tips to get luffy and non sticky
कुकर में खिले चावल बनाने की रेसिपी - फोटो : Ai generated

Pressure Cooker Rice Recipe In Hindi: चावल को सही तरीके से पकाया जाए, तो साधारण-सी थाली भी खास बन जाती है। लेकिन कुकर में चावल बनाते समय पानी की मात्रा, चावल की किस्म और पकाने के समय पर ध्यान न देने से वे चिपचिपे और जरूरत से ज्यादा नरम हो सकते हैं। चावल बनाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां उनके स्वाद और टेक्सचर को बिगाड़ सकती हैं। चावल को ठीक से न धोना, पानी की मात्रा का सही ध्यान न रखना और पकने के तुरंत बाद उन्हें चलाना, इसकी आम वजहें हो सकती हैं। अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट की तरह दाने-दाने अलग और खिले-खिले चावल बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान कुकिंग टिप्स अपनाकर बेहतर नतीजा पा सकते हैं।

Trending Videos
Rice become sticky when cooked in pressure cooker know easy tips to get luffy and non sticky
चावल धोने का सही तरीका - फोटो : Ai generated
चावल को सही तरीके से धोना


चावल के चिपचिपे होने का सबसे बड़ा कारण उसके ऊपरी दाने पर मौजूद स्टार्च होता है। जब आप चावल को बिना धोए या केवल एक बार हल्का सा धोकर सीधे कुकर में पकने रख देते हैं, तो स्टार्च पानी के साथ मिलकर गोंद जैसा काम करता है, जिससे चावल चिपक जाते हैं। इसलिए चावल पकाने से पहले उसे 2-3 बार साफ पानी से अच्छी तरह मलकर धोएं। जब तक पानी पूरी तरह साफ और ट्रांसपेरेंट न दिखने लगे, तब तक धोते रहें ताकि सारा अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए।

Rice become sticky when cooked in pressure cooker know easy tips to get luffy and non sticky
प्रेशर कुकर में भिगा चावल - फोटो : Ai generated
चावल भिगोने का सही समय 


चावल को धोने के बाद 15 से 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखने से वे अच्छी तरह पकने में मदद मिलती है। इससे चावल के दाने नमी सोख लेते हैं और पकने पर अच्छी तरह फूलते हैं। हालांकि, भिगोने के बाद अतिरिक्त पानी निकालना जरूरी है। इसके बाद कुकर में पानी की मात्रा चावल की किस्म और भिगोने के समय के अनुसार रखें, ताकि चावल ज्यादा गीले या चिपचिपे न बनें और दाने-दाने अलग रहें।


मल्टीग्रेन आटा रेसिपी: गेहूं के आटे में मिलाएं ये 2 चीजें, प्रोटीन से भरपूर बनेंगी रोटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Rice become sticky when cooked in pressure cooker know easy tips to get luffy and non sticky
चावल में पानी का सही अनुपात - फोटो : Ai generated
चावल पानी का गलत अनुपात रखना


चावल को खिले-खिले बनाने में पानी की सही मात्रा अहम भूमिका निभाती है। अक्सर लोग अंदाज से पानी डाल देते हैं, जिससे चावल जरूरत से ज्यादा नरम या चिपचिपे हो जाते हैं। वहीं, पानी कम होने पर चावल ठीक से पक नहीं पाते। इसलिए चावल की किस्म और भिगोने के समय को ध्यान में रखकर पानी डालना चाहिए। आमतौर पर कुकर में 1 कप सफेद चावल के लिए करीब 1.5 से 1.75 कप पानी से शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, सही मात्रा चावल की वैरायटी और कुकर के हिसाब से बदल सकती है।

विज्ञापन
Rice become sticky when cooked in pressure cooker know easy tips to get luffy and non sticky
कुकर में खिले चावल बनाने के आसान टिप्स - फोटो : Ai generated
कुकर में खिले-खिले चावल बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
 
  • कुकर का ढक्कन हटाते ही गरमा-गरम चावल को कलछी या चम्मच से चलाने के बजाय कांटे का उपयोग करें।
  • चावल पकने के बाद गैस बंद करें और चावल को 5 से 10 मिनट के लिए ढका रहने दें। 
  • अगर आप कुकर मे एकदम रेस्टोरेंट जैसे सफेद और अलग-अलग दाने वाले चावल चाहते हैं, तो पानी डालते समय उसमें आधा छोटा चम्मच देसी घी या 3-4 बूंदें नीबू का रस मिला दें। 
  • घी चावल के दानों को आपस में चिपकने से रोकता है और बेहतरीन खुशबू देता है।
  • नींबू का रस चावल के प्राकृतिक सफेद रंग को बनाए रखता है और स्टार्च के असर को कम करता है।



  •  

हेल्दी रोटी रेसिपी: गेहूं के अलावा कौन सी रोटी है ज्यादा पौष्टिक? थाली में करें शामिल, जानें बनाने का तरीका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed