सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Holi Weight Control Tips Diet Plan During Festivals

Holi 2026: होली में वजन बढ़ने से बचाना है? अपनाएं ये 10 नियम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 24 Feb 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi Diet Tips:  आप होली का पूरा आनंद लेना चाहते हैं और साथ ही अपना वजन भी काबू में रखना चाहते हैं, तो इन 10 आसान नियमों का पालन जरूर करें।

Holi Weight Control Tips Diet Plan During Festivals
त्रिकोणासन - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

रंगों का त्योहार होली खुशियों, मेल-मिलाप और स्वादिष्ट पकवानों के लिए जाना जाता है। गुजिया, नमकीन, मिठाइयां और ठंडाई जैसे लजीज व्यंजन इस पर्व की खास पहचान हैं। लेकिन ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है।

Trending Videos


होली में वजन बढ़ने के कई कारण है। त्योहार के समय लोग ज्यादा मिठाई और तली चीजों का सेवन करते हैं। शुगर और कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाती है। अनियमित खाने का समय और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारणों से त्योहार के बाद वजन बढ़ना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पूरे उत्साह से मनाएं लेकिन अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। संतुलित खानपान और थोड़ी-सी सावधानी से आप होली के दौरान भी अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। अगर आप होली का पूरा आनंद लेना चाहते हैं और साथ ही अपना वजन भी काबू में रखना चाहते हैं, तो इन 10 आसान नियमों का पालन जरूर करें।


होली में वजन कंट्रोल रखने के 10 नियम

 


1. दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करें

होली के दिन खाली पेट मीठा या तला हुआ खाने से बचें। ओट्स, फल, दही या स्प्राउट्स जैसे हल्के और पौष्टिक नाश्ते से दिन की शुरुआत करें।


2. मिठाइयों की मात्रा सीमित रखें

गुजिया और लड्डू का स्वाद लें, लेकिन “ओवरईटिंग” से बचें। एक या दो पीस पर्याप्त हैं।


3. पानी ज्यादा पिएं

रंग खेलने और धूप में रहने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें ताकि अनावश्यक भूख से बचा जा सके।


4. ठंडाई का सेवन सोच-समझकर करें

पारंपरिक ठंडाई में शक्कर और ड्राई फ्रूट्स की मात्रा ज्यादा होती है। शुगर-फ्री या कम मीठी ठंडाई चुनें।


5. तली हुई चीजों से दूरी

पापड़, चिप्स और तले स्नैक्स की बजाय भुने चने या ड्राई फ्रूट्स का विकल्प चुनें।


6. सक्रिय रहें

रंग खेलने के दौरान नाचें-गाएं और खूब मूवमेंट करें। इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी।


7. छोटे-छोटे पोर्शन में खाएं

एक बार में ज्यादा खाने की बजाय छोटे हिस्सों में खाएं। इससे पाचन बेहतर रहेगा।


8. डिटॉक्स ड्रिंक शामिल करें

नींबू पानी, नारियल पानी या ग्रीन टी का सेवन करें। ये शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करते हैं।


9. अगले दिन हल्का भोजन करें

होली के बाद एक-दो दिन तक सादा और हल्का भोजन लें जैसे खिचड़ी, सूप या सलाद।


10. रोजाना एक्सरसाइज न छोड़ें

त्योहार के बहाने अपनी वर्कआउट रूटीन न तोड़ें। 20-30 मिनट की वॉक या योग जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed