सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Holi Rituals For New Bride After Marriage Bahu Ki Pehli Holi Tips

New Bride First Holi: नई बहू की पहली होली? सास भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 24 Feb 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

First Holi After Marriage: शादी के बाद अगर ये बहू की पहली होली है तो सबसे जरूरी है कि सास रीति रिवाज बहू को समझाएं और होली को परिवार के लिए यादगार बनाएं।

Holi Rituals For New Bride After Marriage Bahu Ki Pehli Holi Tips
ससुराल में बहू की पहली होली पर सास क्या करें - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

Bahu Ki Pehli Holi: शादी के बाद हर त्योहार खास होता है, लेकिन पहली होली का महत्व अलग ही होता है। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि नए रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी है। खासतौर पर सास के लिए यह मौका होता है कि वह बहू को अपनापन और सम्मान का अहसास कराए। प्यार, सम्मान और समझदारी से मनाई गई होली पूरे परिवार के लिए यादगार बन सकती है।

Trending Videos

नई बहू के लिए पहली होली नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। यह समय होता है जब बहू अपने नए परिवार में पूरी तरह से घुलने-मिलने की कोशिश करती है। ऐसे में सास का सहयोग और स्नेह रिश्ते को मजबूत बना सकता है। अगर आपके घर में इस साल नई बहू की पहली होली है तो इन जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहली होली का रिवाज

भारत में अधिकतर जगहों पर शादी के बाद पहली होली बहू अपने मायके में ही मनाती है। बहू की पहली होली ससुराल में नहीं होती। ससुराल में दूसरी होली ही उनकी पहली होली होती है। वहीं जो दुल्हन अपने ससुराल में ही पहली बार होली मना रही हैं, ये टिप्स उनको खास महसूस कराने के लिए हैं।
 

1. बहू की पसंद-नापसंद जानें

हर किसी की होली खेलने की अपनी पसंद होती है। कुछ लोगों को सूखी होली पसंद होती है, तो कुछ रंगों से दूर रहना चाहते हैं। सास को चाहिए कि पहले बहू से उसकी पसंद पूछ लें, ताकि वह सहज महसूस करे।


2. रस्मों में शामिल करें, लेकिन दबाव न बनाएं

कई घरों में पहली होली पर खास रस्में होती हैं। जैसे पगड़ी रस्म, पहली गुजिया बनवाना या परिवार के साथ रंग खेलना। रस्मों में बहू को जरूर शामिल करें, लेकिन किसी भी चीज के लिए जबरदस्ती न करें।


3. खास तोहफा देना न भूलें

पहली होली पर सास की तरफ से बहू को गिफ्ट देना शुभ माना जाता है। आप साड़ी, सूट, ज्वेलरी या उसकी पसंद की कोई चीज दे सकती हैं। इससे रिश्ते में मिठास बढ़ती है।


4. मायके जाने का मौका दें

कई परिवारों में परंपरा होती है कि पहली होली पर बेटी मायके जाती है। अगर आपकी बहू भी अपने माता-पिता के साथ त्योहार मनाना चाहती है, तो उसे खुशी-खुशी अनुमति दें। इससे वह खुद को सम्मानित और समझा हुआ महसूस करेगी।


5. घर का माहौल खुशनुमा रखें

होली का त्योहार खुशी और रंगों का प्रतीक है। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी से बचें और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें। पहली होली की यादें जीवनभर साथ रहती हैं।


6. सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखें
 

  • केमिकल वाले रंगों से बचें

  • आंखों और त्वचा की सुरक्षा का ध्यान रखें

  • ज्यादा भीड़-भाड़ से बचें

  • त्योहार में आराम का भी समय दें

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed