{"_id":"699d89e8b2b37ff06d07988a","slug":"punjabi-boy-deported-to-canada-in-extortion-case-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में उगाही नेटवर्क पर कार्रवाई: पंजाब के युवक को किया निर्वासित, फोटो किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में उगाही नेटवर्क पर कार्रवाई: पंजाब के युवक को किया निर्वासित, फोटो किया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस का कहना है कि तस्वीर जारी करने का उद्देश्य संभावित पीड़ितों और गवाहों तक पहुंच बनाना है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके।
आरोपी युवक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
कनाडा के शहर सरीं में चल रही उगाही की जांच के बीच एक 22 वर्षीय पंजाबी युवक को देश से निर्वासित कर दिया गया। जांच एजेंसियों ने उसकी तस्वीर सार्वजनिक करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। यह कदम कनाडा में सक्रिय उगाही गिरोहों पर बढ़ते शिकंजे के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
एजेंसी ने कार्रवाई कर भारत भेजा
कनाडा पुलिस ने युवक को उगाही से जुड़े मामलों में संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया था। इसके बाद मामला आव्रजन अधिकारियों तक पहुंचा और कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए उसे भारत वापस भेज दिया।
जारी की आरोपी की तस्वीर
पुलिस का कहना है कि तस्वीर जारी करने का उद्देश्य संभावित पीड़ितों और गवाहों तक पहुंच बनाना है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके। हाल के वर्षों में कनाडा में बसे कुछ युवकों पर उगाही और संगठित अपराध से जुड़ने के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियां मानती हैं कि सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के जरिए ऐसे नेटवर्क तेजी से फैल रहे हैं। पंजाब में पहले से सक्रिय गैंगस्टर गिरोहों और विदेश में बैठे संचालकों के बीच कथित तालमेल को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशों में रह रहे युवाओं को अवैध गतिविधियों में फंसाने के लिए लालच, डर और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी या उसके संपर्कों से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो संबंधित अधिकारियों से साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Trending Videos