{"_id":"699c366183ffdec1dd09ff41","slug":"video-firing-at-a-house-in-kapurthala-at-midnight-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला के गांव नंगल लुबाना में आधी रात घर पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला के गांव नंगल लुबाना में आधी रात घर पर फायरिंग
कपूरथला के गांव नंगल लुबाना में आधी रात को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब अज्ञात लोगों ने एक एनआरआई के घर पर फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार 21-22 फरवरी की दरमियानी रात दो लोग रात करीब 1:30 बजे मौके पर पहुंचे और घर की तरफ कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। यह फायरिंग दरविंदर सिंह उर्फ प्रिंस (उम्र करीब 30 साल) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी वार्ड नं. 9 गांव नंगल लुबाना के घर के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि दरविंदर सिंह दो हफ्ते पहले अमेरिका से गांव लौटा था। दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर के बाहर पिस्टल तानकर फायरिंग की और फरार हो गए। दोनों लोगों मुंह ढंके हुए थे। पीड़ित दरविंदर सिंह ने बताया कि चार-पांच दिन पहले उसे विदेशी नंबर से धमकी भरे कई काल आए। उसके बाद घर पर फायरिंग हो गई। उसने पुलिस प्रशासन से परिवार की सुरक्षा देने के साथ-साथ इंसाफ की गुहार लगाई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर पर गोलियों के निशान मिले हैं। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में जांच शुरू कर दी। फुटेज और दूसरे सुबूतों के आधार पर दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने कहा कि मामला गैंगस्टर व फिरौती से जुड़ा नहीं है। यह घटना किसी और वजह से हुई है। पीड़ित के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।