सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Woman Clerk Attempts Suicide, Alleges Honeytrap and Blackmail; Accuses Former SHO

Alwar News: महिला लिपिक ने किया आत्महत्या प्रयास, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के आरोप; पूर्व SHO पर लगाए आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 10:42 AM IST
Alwar News: Woman Clerk Attempts Suicide, Alleges Honeytrap and Blackmail; Accuses Former SHO
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में कार्यरत एक महिला सरकारी लिपिक ने रविवार रात अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि बानसूर के पूर्व एसएचओ सुरेंद्र मलिक और कुछ अन्य लोगों ने उसे 'हनीट्रैप' में फंसाकर न केवल ब्लैकमेल किया, बल्कि सबूत देने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है।

घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। महिला तिजारा पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर शिवाजी पार्क थाना प्रभारी चंद्रशेखर गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद महिला को नीचे उतारा गया। महिला का कहना था, मैं मरना नहीं चाहती लेकिन सिस्टम मुझे मरने पर मजबूर कर रहा है। पिछले 8 महीनों से न्याय के लिए दर-दर भटक रही हूं। 

महिला लिपिक जो कि वर्तमान में सस्पेंड चल रही है, ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार पूर्व एसएचओ सुरेंद्र मलिक और दो अन्य लोगों ने उसे साजिश के तहत हनीट्रैप में फंसाया और मामला रफा-दफा करने के लिए 15 लाख रुपए का सौदा करने का दबाव बनाया गया। महिला का दावा है कि उसने आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत और दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं, लेकिन उसे ही झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: 75 मीटर नियम के विरोध में व्यापारियों की हुंकार, 25 फरवरी को निर्णायक रैली का एलान

महिला के पति ने बताया कि यह प्रताड़ना साल 2020 से चल रही है। होलावास निवासी बुधराम (बिजली ठेकेदार) ने नौकरी लगाने के नाम पर विश्वास जीता और बाद में महिला के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पति का आरोप है कि आरोपियों ने पत्नी से 2019 से 2021 के बीच करीब 20 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। जब पुलिस में शिकायत की गई, तो तत्कालीन एसएचओ ने कार्रवाई करने के बजाय जबरन राजीनामा करवा दिया और बाद में आरोपियों के साथ मिल गए।

महिला का आरोप है कि वर्तमान में पूरा पुलिस महकमा अपने पूर्व अधिकारी सुरेंद्र मलिक को बचाने में जुटा है। महिला ने रोते हुए कहा कि आरोपी खुलेआम उसका वीडियो लोगों को दिखाकर उसे मानसिक रूप से तोड़ रहे हैं लेकिन उच्च अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शिवाजी पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने नारायणपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल महिला से लिखित शिकायत ली जा रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

23 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में गायक नीरज श्रीधर के गीतों पर झूमे श्रोता

23 Feb 2026

VIDEO: ड्रैगन फ्रूट से लाल आलू तक, मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर

23 Feb 2026

VIDEO: लाइन हाजिर सिपाही की लगाई वीआईपी में ड्यूटी, थाना प्रभारी पर गिरी गाज; कमिश्नर ने किया निलंबित

22 Feb 2026

VIDEO: आगरा में 10वीं के छात्र को दी थर्ड डिग्री, पीट-पीटकर तोड़ी कलाई; नहीं दे पाएगा बोर्ड परीक्षा

22 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की तड़प-तड़पकर मौत

22 Feb 2026

VIDEO: भक्ति के रंग में रंगा सांखी अलवई, कथा में झूमे श्रद्धालु

22 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती की गाड़ी रोकी, लूट का आरोप

22 Feb 2026

VIDEO: लीडर्स आगरा ने किया 22 विभूतियों को सम्मानित

22 Feb 2026

VIDEO: बजाजा सेवा सदन के पुनर्निर्माण की रखी आधारशिला

22 Feb 2026

VIDEO: ब्रह्मा के मानस पुत्रों की कथा सुनाई

22 Feb 2026

VIDEO: हिंदू सम्मेलन में बोले संत- समाज में जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए

22 Feb 2026

तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर से ऑटो चकनाचूर, एक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी के मंच पर आते ही तालियों से गूंजा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा में खचाखच भरा पंडाल

22 Feb 2026

Meerut: मेरठ मेट्रो का पहला सफर, दिल्ली से बेगमपुल स्टेशन तक पहुंचे यात्री, बोले...थैंक यू मोदी जी

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी की जनसभा खत्म होते ही दिल्ली रोड जाम

22 Feb 2026

Meerut: पीएम मोदी का भाषण शुरू होते ही बढ़ी भीड़

22 Feb 2026

Meerut: पहले दिन बड़ी संख्या में मेरठ मेट्रो का सफर करने पहुंचे लोग, बेगमपुल स्टेशन पर मेले सा माहौल

22 Feb 2026

Meerut: मोहीउद्दीनपुर में पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए स्कूली बच्चे

22 Feb 2026

कन्नौज: शादी समारोह के डीजे पर युवकों ने लहराए असलहे, कई बराती घायल

22 Feb 2026

Chhatarpur News: छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना पर सियासत तेज, अखिलेश यादव बोले- हम कब आ जाएं

22 Feb 2026

पतंगों व चाइनीज मांझे की चरखियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

22 Feb 2026

Morena News: यहां कोई माफिया नहीं… मैं उनके पक्ष में हूं, चंबल में रेत माफियाओं को लेकर कृषि मंत्री का बयान

22 Feb 2026

Kotputli-Behror News: 75 मीटर नियम के विरोध में व्यापारियों की हुंकार, 25 फरवरी को निर्णायक रैली का एलान

22 Feb 2026

चार किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

22 Feb 2026

शांति और सद्भभावना का संदेश लेकर नगर पहुंची कार रैली

22 Feb 2026

राजधानी मार्ग पर दो किलोमीटर लगा लंबा जाम, पैदल निकले राहगीर

22 Feb 2026

अलीगढ़ में हुए हिंदू सम्मेलन में तलवारबाजी का गजब प्रदर्शन

22 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed